फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anger over demolition of houses of Sikh families

Karnal News: सिख परिवारों के मकान ढहाने पर रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Anger over demolition of houses of Sikh families
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। अमुपुर गांव में देश के विभाजन के बाद पश्चिमी पंजाब से हरियाणा में बसे चार सिख परिवारों के घर तोड़े गए हैं। इस कार्रवाई पर संज्ञान लेते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को गांव पहुंचा और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।

शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने एक कमेटी का गठन किया, जिसमें कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरभजन सिंह मसाना, जूनियर उपाध्यक्ष गुरबख्श सिंह खालसा, सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल, बलदेव सिंग कैमपुर और धर्म प्रचार समिति के सदस्य तेजिंदरपाल सिंह लाडवा शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से स्थिति की जानकारी ली। आश्वासन दिया कि सिख संगठन उनके साथ है और इस कार्रवाई का विरोध किया जाएगा। कमेटी ने चारों पीड़ित सिख परिवारों को एक-एक लाख रुपये की प्रारंभिक सहायता देने की घोषणा की और सरकार की निंदा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरभजन सिंह मसाना और गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने सरकार की सिख विरोधी कार्रवाई की कड़ी निंदा की और कहा कि सरकार की इस कार्रवाई से सिखों में गहरा रोष है। इस घटना की पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की है। पीड़ित सिख परिवारों मे से बूटा सिंह ने बताया की कि वे चार भाई हैं और उनका परिवार देश के विभाजन के बाद पंजाब से आकर पिछले 70 वर्षों से अमुपुर गांव में बसा है, लेकिन 26 जून को अचानक सरकारी अधिकारियों ने उनके खिलाफ पुलिस बल के सहयोग से चार परिवारों के मकान ढहा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed