{"_id":"6903cc608159016ec5071806","slug":"anger-in-society-over-sacrilege-at-valmiki-shrine-in-amritsar-karnal-news-c-18-knl1008-770307-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अमृतसर में बने वाल्मीकि तीर्थ पर हुई बेअदबी को लेकर समाज में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अमृतसर में बने वाल्मीकि तीर्थ पर हुई बेअदबी को लेकर समाज में रोष
Fri, 31 Oct 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
करनाल। अमृतसर में बने वाल्मीकि तीर्थ पर 27 अक्तूबर को कुछ संतों की ओर से की गई बेअदबी को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने वीरवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को मांगपत्र सौंपा। वाल्मीकि समाज के सदस्य वीरभान ने बताया कि 27 अक्तूबर को वाल्मीकि तीर्थ पर कुछ संतों ने भीड़ के साथ मिल कर जो बेअदबी की है, इसको लेकर पूरे समाज में रोष है। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर पहले ही अमृतसर प्रशासन को जानकारी दे दी गई थी। उसके बाद भी नाथ संत भीड़ को लेकर पावन वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के प्रमुख सरोवर में स्थापित मंदिरों के अंदर जाकर मूर्ति की घोर बेअदबी की गई और कथित धर्म ध्वज लगाया गया। इस घटना पर एसएसपी मजीठा अमृतसर मूक दर्शक बने रहे। उन्होंने अपील की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन