फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anganwadi workers hoop MP Housing

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घेरा सांसद आवास

Sun, 24 Nov 2013 12:11 AM IST
करनाल
करनाल Updated Sun, 24 Nov 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers hoop MP Housing
करनाल में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के सदस्य आंगनबाड़ी कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित कराने व अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए शनिवार को करनाल के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के निवास पर ज्ञापन देने पहुंचे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सेक्टर 14 के श्रीकृष्ण मंदिर से सेक्टर छह सांसद के निवास पर नारे लगाते हुए हजारों महिलाएं प्रदर्शन करते हुए पहुंचीं। प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारियों, मिड-डे मील व एसएचजी ग्रुप की महिलाओं ने ‘देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम’ के नारे लगाए।
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग पर महिलाएं जमकर गरजीं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। स्वयं सहायता ग्रुप की महिलाओं को विजय लक्ष्मी ने बताया कि पिछले 35 साल की नौकरी के बाद भी कुछ हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारी से अधिक नौकरी करने के बावजूद जब कर्मचारी को देने की बात आती है तो सरकार स्वयंसेवी बताकर अपना पल्ला झाड़ लेती है। वैसे तो सरकार की ओर से सभी सरकारी नियम लागू किए जाते हैं, जिनमें 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर रिटायर भी किया जाता है लेकिन न तो ग्रेच्यूटी दी जाती है और न ही कोई पेंशन दी जाती है।

विभाग में सुपरवाइजरों की भर्ती सौ प्रतिशत योग्यता के आधार पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों से की जाए। आंगनबाड़ी कर्मचारियों से अतिरिक्त कार्य लेने पर अतिरिक्त रुपये दिए जाए। आंगनबाड़ी भवन व सामूहिक सहायता ग्रुप को आय प्रति माह दी जाए। गर्मी और सर्दी में एक माह का वेतन अवकाश दिया जाए।

रिटायरमेंट के बाद पेंशन व ग्रेच्यूटी सूविधा दी जाए। वर्दी एलाउंस एक हजार रुपये किया जाए। मिड-डे मील, स्वयं सहायता ग्रुप व आशा वर्करों को भी न्यूनतम वेतन परिधि में लाया जाए। संघ की प्रभारी शशि भास्कर ने बताया कि सरकार के साथ इन कर्मचारियाें को सरकारी कर्मचारी घोषित करने के बारे में कई बार मुद्दा उठाया जा चुका है लेकिन सरकार के कान पर आज तक जू तक नहीं रेंगी।


इस कारण कर्मचारियों ने प्रतीज्ञा की है कि जब तक उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मौके पर भरतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष शशि भास्कर, चंद्रकांता, प्रेम देवी शर्मा, निवेदिता, राजबाला, बीना, सुषमा, आशा, कृष्णा, राजरानी, ऊषा सैनी, मधू शर्मा, अमरजीत कौर, द्रोपती, इंदू रानी, विमला, कमलेश, सुधा, ममता भाटिया, संतोष राना, गीता, सुदेश व सलमा बेगम उपस्थित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed