फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anganwadi workers engaged in preparations for Mahapanchayat

महापंचायत की तैयारियों में जुटी आंगनबाड़ी वर्कर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers engaged in preparations for Mahapanchayat
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने अपने आंदोलन को तेज करते हुए महापंचायत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 26 मार्च को कलायत में महापंचायत होगी। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन का दावा है कि इस महापंचायत में सभी वर्कर्स और हेल्पर्स शामिल होंगी।
बुधवार को लघु सचिवालय के समक्ष धरने पर 11 महिलाएं क्रमिक अनशन पर भी बैठीं। इस दौरान फव्वारा पार्क में आयोजित शहीदी दिवस समारोह में भी वर्कर्स ने हिस्सा लिया। यहां शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार मांगों का समाधान नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रूपा राणा और बिजनेश राणा ने की। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादे के अनुसार सभी वर्कर्स और हेल्पर्स को बहाल करे। अन्यथा वे 26 मार्च को कलायत में होने वाली महापंचायत में शामिल होंगी। महापंचायत में सभी परियोजना कर्मी, सर्व कर्मचारी संघ, संयुक्त किसान मोर्चा, हरियाणा के सभी जन संगठन और आम आदमी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हड़ताल को 106 और क्रमिक अनशन को16 दिन हो चुके हैं। अनशन पर प्रियंका, कृष्णा, सुमन, चमेली, संतोष, रोशनी, नीरू, संतोष, राजरानी, कमलेश और संतोष बैठी। इस अवसर पर मधू शर्मा, अमरजीत कौर, नीलम, संगीता, मास्टर बलराज, धीरज सिंह और रीना मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत विशाल होगी, इसमें शामिल होने के लिए वर्कर्स को गांव-गांव जाकर न्योता दिया जा रहा है।
- सुदेश
सरकार बर्खास्त वर्कर्स को जल्द बहाल करे और मांगों को पूरा करते हुए आंदोलन को खत्म कराए।
- सरोज
सरकार मुद्दों को अटकाना चाहती है। केवल आश्वासन देकर ही आंदोलन को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।
- कमलजीत
सरकार को वर्कर्स की स्थिति पर भी ध्यान देना चाहिए। महिलाएं 106 दिन से सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं।
- कविता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed