फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anganwadi center inaugurated in village Chaura

Karnal News: गांव चौरा में आंगनबाड़ी केंद्र का किया उद्घाटन

Mon, 06 Oct 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 06 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi center inaugurated in village Chaura
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



इंद्री/करनाल। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने रविवार को गांव चौरा में विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। इससे गांव के बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। 15 लाख रुपये की अनुमानित लागत से होने वाले गांव की फिरनी के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर नागरिक सशक्त हो और उसे मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि सरकार केवल शहरी क्षेत्रों पर ही नहीं बल्कि गांवों में भी समान रूप से विकास के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। प्रदेश सरकार की विकास नीति का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास है और इसी विजन पर कार्य करते हुए बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों के उत्थान के लिए अनेक जन-कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राम मेहर शर्मा, सरपंच बलकार सिंह, गुरबचन सिंह, बलिंद्र कंबोज,नरेश सैनी, रमेश सैनी सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed