फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anganbadi workers demands to the performance

आंगनबाड़ी वर्करों ने मांगों को लेकर भरी हुंकार

Sat, 23 Jan 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sat, 23 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Anganbadi workers demands to the performance

प्रदेशभर की आंगनबाड़ी वर्करों ने मांगे लागू न करने के विरोध में शुक्रवार को सीएम सिटी में प्रदर्शन किया। सेक्टर-12 में इकट्ठा होकर वह सांसद अश्वनी चोपड़ा के निवास स्थान तक प्रदर्शन करते पहुंचीं और उनके पुत्र को ज्ञापन सौंपा। वर्करों ने एक घंटे तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन


आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) ने शुक्रवार को डीसी कार्यालय के समक्ष मंडल स्तरीय धरना राज्य प्रधान संतोष रावल की अध्यक्षता में दिया। संचालन राज्य महासचिव शकुंतला ने किया। धरने में करनाल, पानीपत, कैथल, अंबाला, यमुनानगर और पंचकुला से सैकड़ों वर्करों और हेल्परों ने भाग लिया।
विज्ञापन


राज्य प्रधान संतोष रावल व महासचिव शकुंतला ने कहा कि केंद्रीय कमेटी के फैसले के अनुसार शुक्रवार को आंगनबाड़ी यूनियन ने प्रत्येक राजनैतिक पार्टी के वर्तमान एमएलए व एमपी को आज के मंडल स्तरीय धरने में राय रखने के लिए आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें करनाल के सांसद अश्विनी चोपड़ा, इंद्री के विधायक कर्णदेव कांबोज, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, असंध के विधायक बख्शीश सिंह, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक इनेलो नरेंद्र सांगवान, सुमिता सिंह, जिलेराम शर्मा, मनोज वधवा, वीरेंद्र राठौर, ज्ञान सहोता को आमंत्रण का न्यौता दिया था। खेद की बात है कि कोई भी विधायक, सांसद या विपक्ष नेता धरने पर नहीं पहुंचा।

इसके बाद यूनियन ने शहर में प्रदर्शन करते हुए सांसद अश्वनी चोपड़ा के निवास पर प्रदर्शन किया। सांसद के घर के बाहर एक घंटा प्रदर्शन करने के बाद सांसद के पुत्र को ज्ञापन दिया। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को 28 जनवरी को बातचीत के लिए सांसद निवास पर बुलाया गया है। अगर मांगों का हल नहीं किया गया तो 31 जनवरी को हजारों वर्कर सांसद के घर का घेराव करेंगी।

इस अवसर पर सतपाल सैनी, मधु शर्मा, संतोष रावल, रूपवती राणा, शकुंतला, मंजू फूसगढ़, ममता इंद्री, सुषमा कांबोज, सुशील गुज्जर, ओपी माटा, ओमप्रकाश सिहमार, महावीर दहिया, शीला, कैथल की प्रधान कांता, यमुनानगर से वीना, सुनीता अंबाला, पानीपत से सुमित्रा, कमला, शीला, संतोष ने प्रदर्शनकारी वर्करों को संबोधित किया।


वर्करों ने रखी मांगें
आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को ग्रेड तीन और ग्रेड चार का कर्मचारी माना जाए, जब तक कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता तब तक न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये दिया जाए। पंजाब की तर्ज पर गर्मी व सर्दी की छुट्टियां लागू हों, आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, पानी और शौचालयों आदि की सुविधा दी जाए, हेल्पर से तीन दिन राशन बनाने का पत्र वापस लिया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों में विभागीय रजिस्टर व राशन की सप्लाई नियमित रूप से की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed