फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ancient bricks, human skeletons, pottery and toys found from Johad Majra mound

Karnal News: जोहड़ माजरा के टीले से मिलीं प्राचीन ईंटे, मानव कंकाल, मृदभांड और खिलौने

Wed, 15 Mar 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 15 Mar 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Ancient bricks, human skeletons, pottery and toys found from Johad Majra mound
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। गांव जोहड़ माजरा में मौजूद प्राचीन टीले से प्राचीन ईंटे, मानव कंकाल, मृदभांड, खिलौने के साथ अन्य सामान मिला है। करीब 50 एकड़ में फैले इस टीले से प्राचीन अवशेष मिलने की सूचना पर कृष्ण संग्रहालय कुरुक्षेत्र की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। यह अवशेष किस काल का है, इसकी जांच चल रही है। टीम में इतिहासकार और पुरातत्ववेता डॉ. राजेंद्र राणा और श्री कृष्ण संग्रहालय कुरुक्षेत्र के इंचार्ज बलवान सिंह शामिल थे।
उन्होंने यहां ग्रामीणों के साथ कुछ जगह खोदाई कर मृदभांड के टुकड़े, खिलौने और ईंटें एकत्रित की। टीम को मौके से एक बैल के आकार का मिट्टी का खिलौना भी मिला, जिसे अपने साथ रख लिया। डॉ. राजेंद्र राणा ने बताया कि यह काफी बड़े क्षेत्र में फैली पुरातात्विक साइट है। पहली नजर में यहां जो सामान मिला है, यह राजपूत काल का हो सकता है। बर्तनों की बनावट और ईंटों के आकार से इसे एक से 1500 साल पुराने होने की संभावना है। कुछ मिट्टी के बर्तनों पर लाल रंग की चित्रकारी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खुदाई वाले स्थान पर जमीन के नीचे रेत भी निकली है, जिससे यह लगता है कि कभी यहां से यमुना का प्रवाह रहा होगा। ईसा की पहली और दूसरी शताब्दी में यमुना के पास के जो स्थान थे, वे के व्यापार मार्ग थे। उस समय चीन से जो व्यापार होता था, उसे सिल्क रूट कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यह टीला बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। ऐसे में कई बार इसके अन्वेषण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यहां जो ईंटें मिली हैं, वह पांच सेंटीमीटर मोटी 31 सेंटीमीटर लंबी और 21 सेंटीमीटर चौड़ाई की है। इसके अलावा जो कसोरे मिले हैं, उनका किनारा चाकू की नोक जैसा है। जो इसे एक हजार से 1500 वर्ष पुराना होना बताती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आर्य थे भारतीय मूल निवासी

डॉ. राजेंद्र राणा ने बताया कि राखी गढ़ी गांव में मिले कंकालों के डीएनए टेस्ट के आधार पर यह साबित होता है कि आर्य बाहर से नहीं आए, बल्कि यहीं के मूल निवासी थे। उनका यूरोप अथवा किसी अन्य देश के लोगों से डीएनए मैच नहीं करता है। भारतीय डीएनए एक ही है।



राजपूत काल के हो सकते हैं अवशेष

कृष्ण संग्रहालय कुरुक्षेत्र के इंचार्ज बलवान सिंह ने कहा कि पुरातात्विक साइट से मिले सामान के आधार पर इसे राजपूत काल का कहा जा सकता है। जो ईशा की पहली शताब्दी से 17वीं शताब्दी तक था। ग्रामीणों के अनुसार सैकड़ों वर्ष पहले यहां एक गांव गर्क (नष्ट) हुआ था। जिसकी निशानियां आज भी टीले के नीचे मौजूद है। यह गांव कैसे नष्ट हुआ इसका खुलासा होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed