{"_id":"68c9c2c1197dfd33880ef20a","slug":"an-old-man-died-of-fever-had-symptoms-of-dengue-karnal-news-c-18-knl1008-740273-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बुखार से वृद्ध की मौत, डेंगू के थे लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बुखार से वृद्ध की मौत, डेंगू के थे लक्षण
Wed, 17 Sep 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड में भर्ती गोंदर गांव के 72 वर्षीय बुजुर्ग किरणपाल राणा की सोमवार देर रात मौत हो गई। उनको तेज बुखार था। परिजन के अनुसार डेंगू के लक्षण थे। लगातार प्लेटलेट्स गिर रही थीं।
मृतक के बेटे नवनी ने बताया कि पिता दो दिन से बुखार था। रविवार को बुखार और तेज हो गया। बदन दर्द की शिकायत भी थी। डेंगू जैसे लक्षण होने पर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। स्थिति बिगड़ने पर आपातकालीन वार्ड में इलाज किया जा रहा था। सोमवार की रात को प्लेटलेट्स गिरकर 18000 ही रह गईं। पिता की मौत हो गई। बेटे नवीन के अनुसार रविवार को भर्ती कराने पर जांच करने पर प्लेटलेट्स की संख्या 21 हजार आई थी। मृतक हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान के परिवार के सदस्य थे। वीरेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक ने बताया कि किरणपाल राणा में डेंगू के लक्षण थे।
50 हजार से कम प्लेटलेट होने पर ही कराएं भर्ती
नागरिक अस्पताल से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलबीर का कहना है कि डेंगू रोगियों में प्लेटलेट्स की संख्या लगातार गिरने पर खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आमतौर पर यदि प्लेटलेट्स 40 से 50 हजार के बीच हैं तो मरीज सामान्य निगरानी में रहता है, लेकिन जैसे ही प्लेटलेट्स की संख्या और कम होती है तो उसे भर्ती कराने की जरूरत होती है। 20 हजार से कम प्लेटलेट्स होने पर मरीज की जान पर संकट मंडराने लगता है और ब्लीडिंग की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
मंगलवार को एक और मरीज मिला डेंगू संक्रमित
जिले में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को डेंगू का एक और मरीज मिला। अब तक जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 40 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति से निपटने के लिए शहर में 16 और ग्रामीण क्षेत्रों में 150 टीमें तैनात की हैं। ये टीमें घर-घर जाकर जांच कर रही हैं। अब तक 6170 लोगों की डेंगू जांच की जा चुकी है। जिले के 7163 घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया है। मंगलवार को ही 242 घरों में लार्वा मिला। 30 घरों को नोटिस दिए जा चुके हैं। उप सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने लोगों को घरों में कूलर, गमले और टंकी जैसे स्थानों में पानी जमा न होने देने की अपील की है।
-- -
गांव में नहीं हो रही फॉगिंग
- बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव से मच्छरों की संख्या बढ़ी है। शहरी क्षेत्र में तो फॉगिंग कराई जा रही हैं लेकिन गांवों में फॉगिंग नहीं हो रही। ऐसे में मच्छरों से होने वाली बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं।