फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   An ethanol plant with a capacity of 90 KLPD will be installed in the sugar mill.

Karnal News: शुगर मिल में लगाया जाएगा 90 केएलपीडी की क्षमता का एथेनॉल संयंत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
An ethanol plant with a capacity of 90 KLPD will be installed in the sugar mill.
अ​धिकारियों की बैठक में चर्चा करते उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया। स्रोत : सूचना विभाग
पानीपत। सहकारी चीन मिल डाहर में 90 केएलपीडी की क्षमता का एथेनॉल संयंत्र लगाया जाएगा। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को तय कर दिया है। इसके साथ मिल से संबंधित 13 सूत्रीय एजेंडों को तय किया।
विज्ञापन

जिला सचिवालय सभागार में सोमवार को पानीपत सहकारी चीनी मिल की बैठक उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में की। बैठक में 13 सूत्रीय एजेंडा पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रत्येक प्रस्ताव पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मिल में 90 केएलपीडी (किलोलीटर प्रतिदिन) क्षमता वाले नए एथेनॉल संयंत्र की स्थापना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पर चर्चा हुई। इसके अलावा मिल और आसवनी इकाई में कार्यरत ग्रुप-डी कर्मचारियों को प्रदेश सरकार के निर्देश अनुसार त्योहारी अवसर पर 13 हजार रुपये ब्याज रहित अग्रिम देने के प्रस्ताव के अलावा मिल के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु के उपरांत, उनके आश्रितों को वर्तमान नीति के तहत अनुकंपात्मक सहायता प्रदान करने के प्रस्ताव, सीजन 2025-26 के लिए छोटे पीपी बैग (10 और 20 किलो), द्रव प्रवाह मापक, फ्लोटिंग एयर ब्लोअर व जल-शीतित ब्लोअर, तथा बगास के परिवहन आदि की खरीद और कार्य आवंटन के प्रस्तावों , पुरानी चीनी मिल तथा केन यार्ड की सुरक्षा व्यवस्था को ठेके पर देने के प्रस्ताव, को-ऑपरेटिव बैंक भवन, चीनी विक्रय केंद्र भवन निर्माण तथा वीटा बूथ स्थानांतरण के प्रस्ताव के अलावा अतिरिक्त एजेंडा के तहत गाद की बिक्री के लिए निविदा आमंत्रित करने के प्रस्ताव और चर्चा हुई। बैठक के समापन पर प्रबंध निदेशक संदीप ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि प्रस्तावित कार्रवाई पारदर्शिता व दक्षता के साथ समय रहते पूर्ण की जाए, ताकि आगामी पिराई सीजन में मिल का संचालन सुचारु रूप से हो सके। इस मौके पर शुगर मिल के एमडी संदीप के अलावा मिल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed