Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Amritsar Express arrived two and a half hours late

Karnal News: अमृतसर एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Amritsar Express arrived two and a half hours late
करनाल। कोहरे का असर रेल यातायात पर भी दिखने देने लगा है। रोजाना एक्सप्रेस से लेकर लोकल ट्रेनें तक कई घंटे की देरी से आवागमन कर रही हैं। विशेष तौर पर दिल्ली की ओर से आने वाली ज्यादातर ट्रेनें लेट रहती हैं जबकि अंबाला से आने वाली ट्रेनें उनके मुकाबले कम इंतजार करवाती हैं। आम्रपाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से सुबह 06:53 बजे पहुंची। अमृतसर एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से सुबह 07:27 बजे करनाल पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, मालवा एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी के बाद सुबह 07:11 बजे आई। ऊंचाहार डेढ़ घंटे की देरी से सुबह 07:46 बजे आई। शान ए पंजाब आधे घंटे की देरी से 08:44 बजे पहुंची। नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल दो घंटे की देरी के बाद दोपहर 12:20 बजे पहुंची। गीता जयंती आधे घंटे की देरी से 11:26 बजे आई। सचखंड पौने घंटे की देरी से दोपहर को 03:22 बजे पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से शाम साढ़े चार बजे आई। दौलतपुर जनशताब्दी पौने घंटे की देरी से 04:35 बजे आई।
विज्ञापन

टाटानगर एक्सप्रेस ने सवा घंटे कराया इंतजार
अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में टाटानगर एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से सुबह 04:55 बजे पहुंची। कुरुक्षेत्र हजरत निज्जामुद्दीन आधे घंटे बाद 06:46 बजे आई। कुरुक्षेत्र-दिल्ली लोकल पौने घंटे की देरी से सवा सात बजे पहुंची। झेलम एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से सुबह नौ बजे आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल सवा घंटे की देरी से 02:31 बजे आई। इनके अलावा भी कई ट्रेनें आधे घंटे तक लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed