फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Amrit Pharmacy work still incomplete; inauguration on the 15th.

Karnal News: अमृत फार्मेसी का काम अभी अधूरा, 15 को उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Amrit Pharmacy work still incomplete; inauguration on the 15th.
 जिला अस्पताल में निर्माणाधीन अमृत फार्मेसी।अमर उजाला
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी के उद्घाटन में अब महज तीन दिन बाकी हैं लेकिन फार्मेसी अभी तक हैंडओवर नहीं हो पाई है। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री की ओर से इसका उद्घाटन प्रस्तावित है। इससे पहले अधूरे कामों को पूरा कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश भी दिए थे लेकिन बैठक के तीन दिन बाद भी फार्मेसी की तैयारी अंतिम रूप नहीं ले पाई है।
विज्ञापन

अमृत फार्मेसी के इंचार्ज डॉक्टर दीपक गोयल ने बताया कि अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद समीक्षा बैठक कर काम तेजी से और लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए थे। ठेकेदार के कार्य की मॉनिटरिंग जारी है। अभी भी हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में प्रबंधन के सामने बचे हुए तीन दिनों में सभी व्यवस्थाएं पूरी करने की चुनौती है। अमृत फार्मेसी को अस्पताल में शुरू होने के बाद मरीजों को कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराने की सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसके लिए फार्मेसी का निर्माण, बिजली, फर्नीचर, दवा रखने की व्यवस्था और दूसरी जरूरी तैयारियां पूरी होने के बाद इसे संबंधित एजेंसी को हैंडओवर किया जाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed