फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Amrik Singh became the precedent for farmers

किसानों के लिए मिसाल बने अमरीक सिंह

Fri, 27 Dec 2013 12:34 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Fri, 27 Dec 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
Amrik Singh became the precedent for farmers
कैथ्ाल के गांव हजवाना के युवा किसान अमरीक सिंह हजवाना ने खेती को न केवल रोजगार के रूप में अपनाया बल्कि खेती के क्षेत्र में नई तकनीक अपनाकर ज्यादा पैदावार लेकर किसानों के लिए मिसाल पेश की है। अपनी इस उपलब्धि के लिए अमरीक सिंह को कई मंचों पर प्रगतिशील किसान के सम्मान से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन


नवीन तरीके अपना कर कम क्षेत्र में अधिक उत्पादन करके अन्य युवा किसानों के लिए वे प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। धान, गेहूं, कपास, बाजरा, अरहर में बिजाई करके खर्चा कम करके उत्पादन के लिए एक अनुकरणीय कार्य किया है।
विज्ञापन


फसलों के विविधीकरण को देखते हुए जोन वन में किसानों व वैज्ञानिकों के साथ अपने अनुभव को सांझा करने के लिए क्षेत्रिय निदेशालय जोन वन में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने लुधियाना में आयोजित क्षेत्रिय कार्यशाला में आमंत्रित किया गया और अनुभवों को देखते हुए गेहूं अनुसंधान निदेशालय करनाल ने जौ की खेती को बढ़ावा देने के लिए 28 सितंबर को आमंत्रित किया। जिसमें देश और विदेशों की बीयर बनाने वाली कंपनियों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद 15 अक्तूबर 2013 को गेहूं अनुसंधान निदेशालय करनाल ने अपने अनुभवों को किसानों को बताने के लिए आमंत्रित किया। इस कड़ी में हरियाणा किसान आयोग की ओर से भी अमरीक सिहं को 21 दिसंबर को आमंत्रित किया गया। जहां पर प्रदेश भर से युवा किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर हरियाणा किसान आयोग के अध्यक्ष डा. राजिंद्र सिंह परोदा व उप महानिदेशक डा. किरण देव कोकते ने किसान अमरीक सिंह के खेती बाड़ी में किए गए सराहनीय कार्य की सरहना की।

पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति डा. एसके शर्मा ने भी अमरीक सिंह को सम्मानित किया है। जिले के सांसद नवीन जिंदल व हरियाणा सरकार में मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला भी अमरीक सिंह की खेती के कार्य के मुरीद हैं। अमरीक सिंह को 38 बार विभिन्न मंचाें पर सम्मानित किया गया है। अमरीक सिंह के खेत पर डा. कृष्ण कु मार, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय हिसार, डा. किरण देव को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपनिदेशक, डाम़के भादू कृषको के उप महानिदेशक डा. सरोज जयपाल आ चुके हैं।


किसान अमरीक सिंह का कहना है कि यदि किसान खेती के पारंपरिक तरीकों को छोड़कर खेती के नवीन साधनों और कृषि विशेषज्ञों से राय लेकर खेती करें तो वो खेती के क्षेत्र में न केवल मुनाफा कमा सकता है बल्कि देश और प्रदेश को समृद्ध बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed