फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Amrapali arrived six hours late and Malwa arrived three hours late

Karnal News: आम्रपाली छह तो मालवा तीन घंटे की देरी से पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Amrapali arrived six hours late and Malwa arrived three hours late
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रविवार को लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं और चलीं। एक्सप्रेस से लेकर लोकल तक का शेड्यूल बिगड़ने से स्टेशन पर यात्री परेशान दिखे। आम्रपाली एक्सप्रेस पौने छह घंटे लेट होकर शाम 7:31 बजे करनाल पहुंची।
मालवा एक्सप्रेस सुबह निर्धारित समय से दो घंटे की देरी के बाद आठ बजे करनाल पहुंची। जबकि वापसी में भी यह ट्रेन करीब तीन घंटे देरी से रात नौ बजे आई। शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस एक घंटे की देरी के बाद सवा नौ बजे पहुंची।
विज्ञापन

फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी के बाद शाम 4:26 बजे आई, जबकि अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी पौने दो घंटे की देरी से शाम 5:12 बजे करनाल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई सीएसएमटी और सचखंड एक्सप्रेस भी आधे-आधे घंटे की देरी से अपने गंतव्यों तक पहुंच पाईं। नेताजी एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से सुबह 11:41 बजे आई, वहीं जम्मू तवी 11:45 बजे यानी आधे घंटे की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस भी 12:15 बजे यानी 30 मिनट की देरी से आई।

नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल भी रविवार को एक घंटे की देरी से चली। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। ट्रेनों के समय पर न चलने से यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। गर्मी और भीड़ में लोग खासे परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed