फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Amandeep won five gold medals in swimming

Karnal News: तैराकी में अमनदीप ने झटके पांच स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:26 AM IST
विज्ञापन
Amandeep won five gold medals in swimming
- अनिका ने दोहरे मुकाबले में दो स्वर्ण पदक व गौरांस ने जीता रजत पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अमनदीप पांच स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम रही। वहीं अनिका शर्मा ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक व 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीता। 50 मीटर के फ्री स्टाइल मुकाबले में जक्ष कौशिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। 50 मीटर के ब्रेस्ट स्ट्रोक में गौरांश कौशिक ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीता।
इसके अलावा परमवीर ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों के पांच समूहों में हुई। जिसमें पांच समूहों के विभिन्न मुकाबलों में 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समूह एक के मुकाबले में देव प्रथम, समूह दो में कुनाल व गर्गी प्रथम जबकि 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में वंश अव्वल रहा। लड़कियों के 400 मीटर फ्री स्टाइल में सुहाना सिंह ने बाजी मारी। लड़कों के 200 मीटर फ्री स्टाइल मुकाबले में अनिकेत तीन मिनट तीन सेकेंड में पूरा कर पहले स्थान पर रहे। लड़कियों में अलका ने छह मिनट 22 सेकेंड में यह मुकाबला पूरा किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई, रिले, मैडले और मिक्स रिले के मुकाबले हुए। इस बार एक तैराक ने पांच प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस कारण से अपने दस्तावेजों की जांच के लिए सभी खिलाड़ियों के एकदम आने से भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को जिला तैराकी संघ की ओर से प्रमाणपत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। तैराकी कोच कंवलजीत संधू ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयनित टीम 41वीं सब जूनियर पांचवीं जूनियर और 59वीं सीनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

प्रतियोगिता के परिणाम
- समूह दो ब्रेस्ट स्ट्रोक मुकाबले में गौरव ने दो मिनट 48 सेकेंड में 200 मीटर पूरा किया।
- वरिष्ठ प्रतियोगिता में नमन मंजोका ने चार मिनट 24 सेकेंड में मुकाबला पूरा किया।
- समूह तीन में अक्षित ने सात मिनट 25 सेकेंड में मुकाबला पूरा किया।
- समूह चार के मुकाबले में समक्ष ने दो मिनट 49 सेकेंड में तैराकी की।
- लड़कियों के समूह तीन में अनिका शर्मा ने दो मिनट 26 सेकेंड में तैराकी पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed