फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Alleged journalist who extorted money from depot operator arrested

Karnal News: डिपो संचालक से रुपये ऐंठने वाले कथित पत्रकार दबोचें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Alleged journalist who extorted money from depot operator arrested
डिपो संचालक से रुपये ऐंठने वाले कथित पत्रकार दबोचें
- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, ले चुके थे 1.80 लाख रुपये
विज्ञापन

- दो साल से लगातार मांग रहे थे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कथित पत्रकार (यू-ट्यूबर) बनकर रकम ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले डिपो संचालक का वीडियो बनाया फिर लाखों रुपये ऐंठ लिए। दो साल से आरोपी पीड़ित से रकम ऐंठ रहे थे। परेशान होकर पीड़ित ने रकम देने से इंकार कर दिया तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने पीड़ित को नोटों पर हस्ताक्षर कर आरोपियों को देने के लिए कहा। पीड़ित ने जैसे ही आरोपियों को 25 हजार रुपये दिए वह रंगेहाथों दबोच लिया। आरोपियों से 25 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
राजीव पुरम निवासी विपिन कुमार ने बताया कि राशन डिपो उसकी भाभी रेनू गुप्ता के नाम है। डिपो पर भाभी कम बैठती हैं। सरकार के नियमानुसार राशन का वितरण किया जाता है। पीड़ित का आरोप है कि पिछले करीब दो साल से कथित पत्रकार आजाद ब्रेकिंग न्यूज सोशल मीडिया चैनल बनाकर आजाद शर्मा निवासी गली नंबर-18 कर्ण विहार और सावधान हरियाणा सोशल मीडिया चैनल से संजय रैना निवासी रघुनाथ मंदिर सदर बाजार ने डिपो का लाइसेंस रद्द कराने और मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

इस मामले को रफादफा करने के लिए 1.80 लाख रुपये भी लिए। उसके बाद भी आरोपी डिपो संचालक से और रुपयों की मांग करते रहे। आरोप है कि उन्होंने फर्जी वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बाद में डिपो संचालक से रुपये लेते रहे। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की करतूतों से वह बहुत परेशान हो गया। आरोपियों ने उसे मरने को मजबूर कर दिया है। बाद में आरोपियों ने 50 हजार रुपये की मांग की। आरोपियों के अनुसार पीड़ित 25 हजार रुपये लेकर प्रेम नगर पहुंचा। जहां पर आरोपियों को रुपये देते हुए घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जब आरोपी नहीं माने और रुपयों की मांग करते रहे तो पीड़ित ने पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने पांच-पांच सौ रुपये पर हस्ताक्षर किए और आरोपियों को देने के लिए भेजा। जैसे ही पीड़ित ने आरोपियों को रकम पकड़ाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से 25 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की। आरोपी संजय को तीन और आजाद को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए बिछाया जाल
एसएचओ सिविल लाइन निरीक्षक बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए टीम बनाई गई। शिकायतकर्ता को आरोपी कथित पत्रकार आजाद शर्मा को 25 हजार रुपये देने भेजा गया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को रुपये दिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के पास से नकदी और एक्टिवा बरामद की गई। आरोपी आजाद शर्मा, और संजय रैना के खिलाफ सिविल लाइन थाने में धारा 419, 384, 389, 34 के तहत दर्ज किया गया। सदर बाजार के रघुनाथ मंदिर नजदीक निवासी संजय रैना को सेक्टर-13 कार सहित काबू किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने फेसबुक पर न्यूज दिखाने के लिए अपने-अपने सोशल मीडिया चैनल बना रखे हैं। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को डरा धमकाकर और फर्जी मुकदमे दर्ज करवाने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। आरोपी कथित पत्रकार आजाद शर्मा के खिलाफ पहले भी एससी/एसटी एक्ट, छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed