{"_id":"6ac49ec39c0baed0fa09e99d","slug":"allegation-of-firing-at-police-officer-in-karnal-accused-claimed-to-be-judge-gunman-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप: खुद को जज का गनमैन बताया, टेंट कारोबारी से पहले गाली-गलौज व मारपीट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप: खुद को जज का गनमैन बताया, टेंट कारोबारी से पहले गाली-गलौज व मारपीट की
Tue, 06 Oct 2026 12:39 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:39 PM IST
सार
मुनीष का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने शराब पी रखी थी और समझाने पर गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान पुलिस राइडर मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मी को वहां से भेज दिया। करीब 10-15 मिनट बाद सभी दोबारा काम में जुट गए।
विज्ञापन
गाड़ी पर लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनडीआरआई रोड पर टेंट का सामान लगवा रहे कारोबारी के साथ एक पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। कारोबारी मुनीष ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोपी पर खुद को जज साहब का गनमैन बताने और शराब के नशे में हंगामा करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुनीष ने पुलिस को बताया कि उसकी सरस्वती टेंट हाउस के नाम से दुकान है। 7 अक्तूबर को एनडीआरआई रोड पर कार्यक्रम होना था। सोमवार रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच वह वर्करों और परिवार के सदस्यों के साथ टेंट का सामान लगवा रहा था। इसी दौरान उसे अपनी गाड़ी के अंदर एक पुलिसकर्मी दिखाई दिया। पूछने पर उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया और गाड़ी से कुछ लोहे का सामान निकालकर ऊपर रख दिया। सामान निकालने का कारण पूछने पर उसने कहा कि वह देख रहा था।
विज्ञापन
मुनीष का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने शराब पी रखी थी और समझाने पर गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान पुलिस राइडर मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मी को वहां से भेज दिया। करीब 10-15 मिनट बाद सभी दोबारा काम में जुट गए। आरोप है कि 15-20 मिनट बाद वह व्यक्ति फिर मौके पर आया और गाली-गलौज करते हुए मुनीष से मारपीट शुरू कर दी। उसने थप्पड़ मारे, गला दबाया और बंदूक की बट से सिर पर दो बार वार किया।
विज्ञापन
मुनीष के अनुसार इसके बाद आरोपी ने उसके बेटे, भतीजे और दोस्त के बेटे की तरफ फायरिंग कर दी। तीनों ने गाड़ियों के पीछे छिपकर जान बचाई। शिकायत में एक गोली गाड़ी के शीशे पर लगने और दूसरी के गाड़ी के पीछे से निकलने की बात कही गई है। दो फायर ऊपर-नीचे की तरफ करने का भी आरोप है। आरोपी ने बुलेट मोटरसाइकिल का शीशा और टंकी तोड़ने के बाद मजदूरों पर हमला करने का प्रयास किया।
बाद में आरोपी की पहचान अरुण संधु के रूप में हुई, जो खुद को जज का गनमैन बता रहा था। मुनीष ने आरोपी का मेडिकल कराने और कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच एसआई बंसीलाल को सौंपी गई है। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।