{"_id":"60c90d468ebc3e33044a4161","slug":"all-surgery-started-in-medical-college-karnal-news-knl73187875","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेिडकल कालेज में सभी तरह की सर्जरी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेिडकल कालेज में सभी तरह की सर्जरी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय बाद कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में बुधवार से अन्य सर्जरी शुरू हो जाएंगे। फिलहाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल बनाया गया था। इस दौरान कोरोना पॉजिटिव मरीजों की ही मेडिकल कॉलेज में सर्जरी हो रही थी। उधर मंगलवार को कोरोना के 20 और ब्लैक फंगस के चार मरीज मिले हैं। कोरोना के 61 मरीज ठीक होकर घर चले गए। जिले का पॉजिटिविटी रेट 8.10 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.07 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। मंगलवार को 1688 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। मंगलवार को महामारी से किसी की जान नहीं गई।
नॉन आईसीयू के 389, आईसीयू के 205 बेड खाली
कोरोना के उपचार के लिए जिले में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त 25 प्राईवेट अस्पतालों व सीएचसी को अधिकृत किया गया है। जिले में 494 आक्सीजन सहित नॉन एसी बेड और 113 भरे हैं तथा 389 बेड खाली हैं जबकि ऑक्सीजन सहित आईसीयू बेड 272 हैं, जिनमें से 67 भरे तथा 205 खाली हैं।
35 जगहों पर 1784 लाभार्थियों ने लगवाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 35 जगहों पर वैक्सीनेशन कराया गया। सभी जगहों पर 1784 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें सबसे ज्यादा संख्या 18-44 वर्ष के लोगों की रही।