फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   All-rounder cricketer Anshul selected for Asia Cup 2024

Karnal News: एशिया कप 2024 के लिए ऑलराउंडर क्रिकेटर अंशुल का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
All-rounder cricketer Anshul selected for Asia Cup 2024
सुखदेव चौहान
विज्ञापन

करनाल। शहर के ऑलराउंडर क्रिकेटर अंशुल कांबोज का चयन एशिया टी 20 कप 2024 के लिए हुआ है। एशिया टी 20 कप के लिए हरियाणा से दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें अंशुल भी शामिल है। वह अक्तूबर माह के अंत में ओमान में होने वाले इस एशिया कप में भारतीय टीम की ओर से इंडिया ए स्क्वाइड टीम में बतौर ऑलराउंडर खिलाड़ी हिस्सा लेगा। इस टीम में भारत की ओर से तिलक वर्मा कप्तान, अभिषेक शर्मा, आयुष बाडोनी, हरियाणा के निशांत संधु, रमनदीप सिंह, अनुज रावत, प्रभ सिमरन सिंह, नेहल वडेरा, करनाल के अंशुल कांबोज, हरितिक श्योकीन, आकिब खान, वैभव अरोडा, रासिख सलाम, साई किशोर व राहुल चाहर शामिल है।
अंशुल का चयन उसकी वर्तमान उपलब्धियों को देखते हुए किया गया है। अंशुल ने सितंबर माह में बेंगलुरु में आयोजित दिलीप ट्रॉफी में 16 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। एक मैच में आठ ओवर में मात्र 29 रन देकर आठ विकेट लेने पर भी उन्हें मैन ऑफ द मैच के रूप में ढाई लाख रुपये का चेक भी मिला था। फिलहाल अंशुल रोहतक के चौ. बंसीलाल स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी में हरियाणा टीम की ओर से खेल रहा है। रोहतक में बिहार की टीम के साथ हो रहे रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में अंशुल अब तक चार विकेट ले चुका है। इस ट्रॉफी में तीन मैच होने है, पहले मैच में अंशुल के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा टीम ने इस ट्रॉफी में एक शून्य से बढ़त बना ली है। पहले मैच में अंशुल ने आठ ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 29 रन देकर दो विकेट झटके। हरियाणा ने ट्रॉफी का पहला मैच 43 रन व एक पारी से जीत लिया है। अंशुल का चयन होने से इंद्री कस्बे के उनके गांव फाजिलपुर में भी खुशी का माहाैल है।
विज्ञापन


अंशुल का इसलिए हुआ चयन
अंशुल ऑलराउंडर खिलाड़ी है, वह बेहतर बल्लेबाजी के साथ करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। अंशुल दायें हाथ से ही गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हैं। अंशुल कांबोज आईपीएल के 17 वें सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से खेल चुका है। उसने एक शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाई है। मुंबई इंडियन टीम ने अंशुल को 20 लाख रुपये में खरीदा था। अंशुल ने अब तक 14,16, 19 व 23 आयु वर्ग में हरियाणा और देश के लिए बेहतर खेल दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed