{"_id":"5f80cbd68ebc3e9bea14e2f8","slug":"all-opd-started-in-medical-college-karnal-news-knl46942964","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज के सभी विभागों में ओपीडी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज के सभी विभागों में ओपीडी शुरू
विज्ञापन
कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दोबारा सभी विभागों की ओपीडी शुरू हो गई है। कोरोना के घटते मरीजों की संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया है। साथ ही सिविल अस्पताल में आईपीडी के लिए ब्लाक कम होना भी तर्क दिया जा रहा है। इससे पहले गायनी, बाल रोग विभाग, सर्जरी और हड्डी रोग विभाग की ओपीडी को सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था। फिलहाल, सिविल अस्पताल में नॉन कोविड की डिलीवरी कराई जा रही है और कोविड के लिए मेडिकल कालेज में सुविधा उपलब्ध है।
सितंबर में कोरोना केसों की संख्या अचानक बढ़ी। गंभीर मरीजों के साथ-साथ पानीपत और कुरुक्षेत्र के मरीजों को मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया। जिसके चलते यहां कोविड-19 के लिए निर्धारित 150 सभी बेड फुल हो गए थे और हालात को देखते हुए अन्य विभागों को भी सिविल में शिफ्ट करने की तैयारी की गई थी। जिला प्रशासन और कालेज प्रबंधन ने बैठक करके चार विभागों की ओपीडी को सिविल में शिफ्ट किया था। इनमें सर्जरी, गायनी, बाल रोग विभाग और हड्डी रोग विभाग शामिल थे। इसके लिए बकायदा कालेज की तरफ से डाक्टर और स्टाफ सिविल अस्पताल शिफ्ट किये गए थे। लेकिन पिछले 10 दिनों में कोरोना के केसों में कमी आई है। इसके चलते बेडों की उपलब्धता हो रही है। हालात सामान्य होते हुए कालेज प्रबंधन ने फिर से सभी विभागों की ओपीडी मेडिकल कालेज में शुरू कर दी है।
सीएमओ डा. योगेश शर्मा ने बताया कि सिविल अस्पताल में ईएनटी, गायनी समेत अन्य विभागों की ओपीडी चल रही है, मेडिकल कालेज की जो ओपीडी यहां शिफ्ट की गई थी, वे वापस वहीं पर चल रही हैं। सिविल अस्पताल में केवल नान कोविड 19 की गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी कराई जा रही है, जबकि संक्रमित महिला को मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
सुबह 9 से 4 बजे तक करा सकते हैं चेक : डा. दुरेजा
मेडिकल कालेज के निदेशक डा. जेसी दुरेजा का कहना है कि धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। कोरोना के केस कम होने के कारण दोबारा मेडिकल कालेज की सभी ओपीडी शुरू कर दी गई हैं। सुबह 9 से 4 बजे तक मरीज अपना चेकअप करा सकते हैं। कालेज की वेबसाइट से आनलाइन या फिर मेनुवली पंजीकरण कराया जा सकता है। ओपीडी में आते समय मास्क लगाना जरूरी है। निदेशक ने बताया कि क्योंकि सिविल अस्पताल में मरीजों को दाखिल करने के लिए सीमित बैड हैं, इसलिए कालेज में पहले से ही ऐसी भी तैयारी की जा रही है कि अगर सिविल में मरीज ज्यादा होंगे तो उन्हें कालेज में शिफ्ट किया जा सकेगा।