फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   All colonies with streets more than three meters wide will be legal in Haryana

Haryana: तीन मीटर से अधिक चौड़ी गलियों वाली सभी कॉलोनियां होंगी वैध, सीएम मनोहर ने कही ये बात

Sat, 03 Jun 2023 06:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 06:02 PM IST
सार

प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए प्रत्येक नगर परिषद और नगर निगम कार्यालय में दो कर्मचारी उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने करनाल में वार्ड नंबर चार के वासियों से रूबरू होकर ये बातें कही।

विज्ञापन
All colonies with streets more than three meters wide will be legal in Haryana
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को करनाल के वार्ड नंबर-4 में कहा कि ऐसी सभी अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाएगा, जिनकी गलियां 3 मीटर से ज्यादा चौड़ी हैं और मुख्य रास्ते 6 मीटर से ज्यादा चौड़े हैं। इसके साथ-साथ ऐसी सभी कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का खाका तैयार कर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक नगर परिषद और निगम कार्यालय में दो कर्मचारियों को प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए विशेष तौर पर लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को इधर-उधर न भटकना पड़े।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार हर परिवार का सर्वे कराकर आंकड़ा जुटा रही है कि परिवार में कितने लोग रहते हैं, कितने लोग बेरोजगार हैं, घर में कितने बुजुर्ग हैं, सारा सर्वे कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा और उसी तरह की योजनाएं सिरे चढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वार्ड के पार्षद अपने-अपने वार्डों से ऐसी लिस्ट बनाकर तैयार कर लें जो पात्र व्यक्ति हैं और उनके राशन कार्ड किसी कारण से कट गए हैं उन्हें अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में दे दें ताकि उनके नाम दोबारा जोड़े जा सके।
परिवार पहचान पत्र से लेकर राशन कार्ड कट जाने तक की सभी गलतियां ठीक की जाएंगी। प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत के साथ-साथ चिरायु हरियाणा योजना को लागू किया है ताकि गरीब परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना पर 2 मिनट का मौन धारण कर अपनी संवेदनाएं भी प्रकट की। इस मौके पर घरौंड़ा के विधायक हरविंदर कल्याण, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed