फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Akshaya Tritiya: Despite high gold prices, buying enthusiasm continues

अक्षय तृतीया : सोने के ऊंचे दामों के बावजूद खरीदारी का उत्साह

Fri, 17 Apr 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 17 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya: Despite high gold prices, buying enthusiasm continues
अक्षय तृतीय के अवसर पर सोने के आभूषण खरीदते शहरवासी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अक्षय तृतीया पर 19 अप्रैल को सोने-चांदी के आभूषणों की भारी बिक्री होने की उम्मीद है। इस दिन को खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। सोना खरीदने की परंपरा है। सराफ के पास एडवांस में भी आर्डर दे दिए गए हैं। प्लेटिनम जूलरी की मांग भी बढ़ी है।
श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार, अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त होने के कारण बिना कुंडली मिलान के भी विवाह और अन्य शुभ कार्य किए जाते हैं। यह दिन धन, समृद्धि और सुख-शांति में वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी ‘अक्षय’ यानी कभी समाप्त न होने वाले फल देने वाली होती है।
विज्ञापन

खरीदारी का शुभ समय
19 अप्रैल सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर 20 अप्रैल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक का समय खरीदारी के लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगा।
सोने-चांदी के सिक्कों की बढ़ी मांग
जेएस ज्वैलर्स के संचालक लव गोयल के अनुसार, सोने के लगातार बढ़ते दामों के चलते ग्राहक अब 22, 20, 18, 14 और 9 कैरेट के विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा हल्के वजन वाले आभूषण, डिजिटल गोल्ड और लैब-ग्रोन डायमंड भी लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं। सोने-चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और प्लेटिनम ज्वेलरी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 से अधिक शादियां, सभी बैंक्वेट हाल बुक
अबूझ सहालग होने के चलते शहर के लगभग सभी बैंक्वेट हाल बुक हैं। लगभग 50 से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है। शादियों की इस भारी संख्या के कारण बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है, वहीं कैटरिंग, डेकोरेशन और बैंड-बाजे से जुड़े कारोबारियों के लिए यह दिन खासा व्यस्त रहने वाला है। कैटरर सचिन गुप्ता ने बताया कि इस दिन उनके पास दिन और रात में दो शादियों की कैटरिंग हैं। फोटोग्राफर विकास ढ़ीगड़ा ने बताया कि उनके पास भी बुकिंग फुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed