फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Akshay and Simran won the long jump

Karnal News: लंबी कूद में अक्षय और सिमरन ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Akshay and Simran won the long jump
- दयाल सिंह स्कूल में लड़के और लड़कियों के बीच आयोजित हुई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। खेल महाकुंभ के अंतर्गत दयाल सिंह स्कूल में विभिन्न एथलेटिक्स मुकाबले हुए जिसमें नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने रिले दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट, जैवलिन, छोटी दौड़ में भाग लिया। लड़कों की लंबी कूद में अक्षय ने पहला, मोक्ष ने दूसरा व आर्यन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लड़कियों की लंबी कूद में सिमरन ने प्रथम, आकशी ने द्वितीय व अनु तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की जैवलिन स्पर्धा में शशांक मेहला पहले, जिहान दूसरे व शुभम और निर्मन तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य शालिनी नारंग ने बताया कि खेल महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है ताकि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ बच्चों का मानसिक संतुलन और आत्मबल विकसित हो सके। खेलों ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की भावना के साथ-साथ सहयोग, नेतृत्व और समय प्रबंधन जैसे जीवन-पाठ सिखाए।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के परिणाम-
- लड़कों की 100 मीटर दौड़ में अर्श प्रथम, अंशुल द्वितीय, मोक्ष तृतीय।
- लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में यशस्वी प्रथम, लक्षिता द्वितीय व साविका तृतीय रही।
- लड़कियों की 200 मीटर फाइनल दौड़ में सशरीका प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय, काव्य और एलेस तृतीय।
- लड़कों की 200 मीटर दौड़ में शशांक प्रथम, रोनित द्वितीय व अक्षय तृतीय।
- लड़कियों की शॉटपुट में इशिका प्रथम, प्रणीत कौर द्वितीय व साविका तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed