फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Air pollution rises again, reaches worse levels than Diwali

Karnal News: हवा में फिर बढ़ा प्रदूषण, दिवाली से ज्यादा खराब स्तर पर पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Air pollution rises again, reaches worse levels than Diwali
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। दिवाली के बाद शहर की हवा में जहरीले कणों की मात्रा कम नहीं हो रही है। मंगलवार को प्रदूषण की स्थिति दिवाली से भी ज्यादा खराब रही। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 273 अंक पर पहुंच गया, जो कि खराब श्रेणी में आता है। हवा में पीएम 2.5 की मात्रा 236 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई, जो कि मानक सीमा (60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) से लगभग चार गुना अधिक है।





दिवाली के दिन जहां पटाखों के कारण वायु गुणवत्ता पर असर पड़ा था, वहीं मंगलवार को स्थानीय स्तर पर वाहनों, निर्माण कार्यों और मौसम में ठहराव के कारण प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडी हवाओं की कमी और हवा की गति कम रहने से प्रदूषक तत्व जमीन के नजदीक ठहर जाते हैं, जिससे एक्यूआई बढ़ जाता है।
विज्ञापन





स्वास्थ्य के लिए खतरनाक



स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बढ़े हुए पीएम 2.5 कण फेफड़ों में गहराई तक जाकर सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या हृदय रोग से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इस स्तर का प्रदूषण लंबे समय तक रहने पर सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लोगों को सुबह की सैर या खुले में व्यायाम करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन






प्रशासन की निगरानी बढ़ी
नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमें प्रदूषण के स्रोतों की निगरानी में जुटी हैं। अधिकारियों के अनुसार, शहर के कई इलाकों में निर्माण स्थलों पर धूल उड़ने और कचरा जलाने की शिकायतें मिली हैं। इन पर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से निजी वाहनों का प्रयोग न करें, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाएं और कचरा न जलाएं। इसके अलावा, घरों और दफ्तरों में पौधे लगाने और मास्क पहनने की सलाह भी दी गई है।










एक्यूआई स्तर का वर्गीकरण-


0–50 : अच्छा



51–100 : संतोषजनक



101–200 : मध्यम



201–300 : खराब



301–400 : बहुत खराब



401–500 : गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed