फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   agro goods marketing board meeting included

एग्रो मॉल मार्केटिंग बोर्ड की बैठक में शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
agro goods marketing board meeting included
करीब पचास लाख रुपये की लागत से बने करनाल के एग्रो मॉल को किराये पर देने के लिए अभी विभागीय अनुमोदन का इंतजार है लेकिन मार्केटिंग बोर्ड ने मॉल के शोरूम और दुकानों का किराये आदि का प्रस्ताव भी तैयार करके हरियाणा स्टेट कोआपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के मुख्य कार्यालय भेज दिया है। यहां पर किराये की दर 81.45 रुपये प्रति वर्ग फीट प्रस्तावित की गई है। मॉल का जो अविकसित हिस्सा है, उसमें किराये पर लेने वालों को स्वयं ही अपने कार्य के हिसाब से विकसित कराने की अनुमति होगी। खास बात यह है कि एग्रोमॉल को मार्केटिंग की आगामी बैठक के एजेंडे में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

करीब छह साल पहले बनकर तैयार हुए शहर के आलीशान एग्रोमॉल को सुचारू करने की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव भी इसका निरीक्षण कर चुके हैं। इसे सुचारू करने के लिए इसे किराये पर देने का प्रस्ताव हेडक्वार्टर भेज चुके हैं। मार्केटिंग बोर्ड ने इस पर कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए विभागीय अधिकारियों से किराये पर देने के लिए अनुमानित किराया व अन्य संबंधित जानकारी भी मांगी है। मार्केटिंग बोर्ड के जूनियर इंजीनियर सुमित सिंह ने बताया कि एग्रो मॉल में ग्राउंड फ्लोर पर 5008 वर्ग मीटर, फर्स्ट फ्लोर पर 4595 वर्ग मीटर, सेकेंड फ्लोर पर 4618 व थर्ड फ्लोर पर 4565 वर्ग मीटर एरिया है। जिसमें निर्मित व खाली स्थान शामिल हैं। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर 80 बड़ी दुकानें हैं और थर्ड फ्लोर पर 46 दुकानें हैं, जबकि फर्स्ट व सेकेंड फ्लोर अविकसित है। अविकसित फ्लोर पर ऐसे लोगों को किराये पर दिया जाएगा जो अपने कार्य व जरूरत के अनुसार उसे विकसित कर सकें। हर दुकान अलग अलग क्षेत्रफल की है।
विज्ञापन

किराए का प्रस्ताव तैयार
फिलहाल तो किरायेदारी का जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसकी दर 81.45 रुपये प्रति वर्ग फीट प्रस्तावित की गई है। इसी दर से पूरा प्रस्ताव तैयार करके हरियाणा स्टेट कोआपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड पंचकुला कार्यालय भेज दिया गया है। वहां इस पर मंथन चल रहा है। जैसे ही प्रस्ताव को अनुमोदन मिलता है, वैसे ही एग्रो मॉल को किराये पर देने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। प्रस्ताव पर विचार विमर्श करने के लिए करनाल के एग्रो मॉल को हरियाणा स्टेट कोआपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन की आगामी बैठक के एजेंडे में शामिल कर लिया गया है। बैठक कब होगी, इसकी तिथि तो अभी तय नहीं हो सकी है लेकिन इतना तो तय है कि जब भी बोर्ड की बैठक होगी तो उसमें एग्रो मॉल को सुचारू करने पर अहम निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed