फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Agriculture Minister Shyam Singh Rana conducted surprise inspection of new grain market in Karnal at 11 PM

हरियाणा: करनाल में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रात 11 बजे नई अनाज मंडी का किया औचक निरीक्षण, बोले-खरीद शुरू

Wed, 30 Sep 2026 09:16 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 30 Sep 2026 09:16 AM IST
सार

मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि बारिश के कारण फिलहाल धान की कटाई का काम प्रभावित हुआ है। मौसम साफ होने के बाद कटाई में तेजी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Agriculture Minister Shyam Singh Rana conducted surprise inspection of new grain market in Karnal at 11 PM
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा - फोटो : संवाद

विस्तार

धान खरीद सीजन के बीच कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंगलवार रात करीब 11 बजे करनाल की नई अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के देर रात मंडी पहुंचने से अधिकारियों में भी हलचल मच गई। उन्होंने मंडी सचिव विकास सैनी समेत अन्य अधिकारियों और आढ़ती संगठन के पदाधिकारियों से खरीद व्यवस्था की जानकारी ली।

विज्ञापन


कृषि मंत्री ने कहा कि पिछली बार की तरह किसी तरह का घोटाला न हो, इसके लिए इस बार व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब किसान के मंडी पहुंचने के बाद ही गेट पास काटा जाएगा। किसान घर बैठे गेट पास नहीं कटवा सकेगा। इससे मंडी में आने वाले वास्तविक किसानों और उनकी फसल का रिकॉर्ड सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


मंत्री ने अधिकारियों से मंडी में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों को उनकी फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी न होने देना है। खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से कटाई प्रभावित
मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि बारिश के कारण फिलहाल धान की कटाई का काम प्रभावित हुआ है। मौसम साफ होने के बाद कटाई में तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने अधिकारियों को खरीद व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि मंडी में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed