फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Agralila will be organised today

Karnal News: आज होगा अग्रलीला का आयोजन

Sun, 12 Oct 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 12 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Agralila will be organised today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। श्रीरामलीला की तर्ज पर शहर में रविवार से अग्रलीला का आयोजन किया जाएगा। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रकुल सेवा संस्था डॉ. मंगलसेन सभागार में कार्यक्रम आयोजित करेगी।

सेक्टर-8 स्थित अग्रसेन भवन से अग्रकुल सेवा संस्था के प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि इसमें टीवी कलाकार योगेश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता व पद्मश्री सुरेश वाडेकर के नेतृत्व में कलाकारों की टीम महाराजा अग्रसेन के जीवन पर आधारित अग्रलीलाओं का मंचन करेगी। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि क्षेत्र संघचालक उत्तर क्षेत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पवन जिंदल शिरकत करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, समाजसेवी प्रवीण गर्ग, मेयर रेणु बाला गुप्ता और विधायक जगमोहन आनंद कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। अग्र लीला कार्यक्रम में परियोजना निदेशक की भूमिका रमन बंसल, अंकुर गुप्ता, आशीष गुप्ता व मोहित गोयल अदा करेंगे। तैयारियों के संबंध में बैठक में प्रधान विनोद गुप्ता, संरक्षक रामकुमार गुप्ता, महासचिव नरेश गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, महाप्रबंधक नरेंद्र गोयल, पूर्व प्रधान डा. एसके गोयल, रमन बंसल, अंकुर गुप्ता, आशीष गुप्ता व मोहित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed