{"_id":"56e85bc44f1c1bcc148b4b9f","slug":"aggressive-people-of-haryana-but-also-progressive-baba-ramdev-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के लोग एग्रेसिव, पर प्रोग्रेसिव भी : बाबा रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के लोग एग्रेसिव, पर प्रोग्रेसिव भी : बाबा रामदेव
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
बाबा रामदेव
- फोटो : ब्यूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि हरियाणा के लोग एग्रेसिव हैं, परंतु उनकी सराहना करते हुए कहा की जो एग्रेसिव होते हैं, वहीं प्रोग्रेसिव भी होते हैं। हरियाणा के लोग अपनी भावनाओं को काबू पाना भी जानते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में अब कोई भी आगजनी नहीं होगी अब लोग सहमत है। जो हरियाणा में हुआ वह गलत था, परंतु लोग अब उसको भूल कर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
वे मंगलवार को करनाल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पतंजलि योगपीठ के केंद्रीय प्रभारी प्रेम नगर निवासी डॉ. जयदीप आर्य की माता के अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस भी बंधाया। संस्कार के बाद मीडिया से बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि हरियाणा को शिक्षा का हब बनाया जायेगा।
विज्ञापन
पतंजलि योग पीठ की तरफ से हरियाणा में एक हेल्थ और शिक्षा का एक ऐसा सेंटर बनाया जायेगा, जिसमें हरियाणा सहित भारत के लाखों युवा शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। हालांकि, इसके लिए अभी जगह फाइनल नहीं की गई है, जल्द ही यह भी तय कर लिया जाएगा। स्वामी ने कहा कि फिर से हरियाणा अपना वही गौरव हासिल करेगा, क्योंकि वे हरियाणा के हैं, इसलिए हरियाणा और यहां के लोगों की तासीर जानते हैं। इसलिए सभी को भाईचारे की भावना के साथ रहना चाहिए।
विज्ञापन