फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Agents will rally in Gohana on September 10 by closing the grain markets of the state

Haryana: प्रदेश की अनाज मंडियां बंद कर 10 सितंबर को गोहाना में गरजेंगे आढ़ती, यह है मांग

Tue, 06 Sep 2022 02:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 02:56 AM IST
सार

अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आढ़ती गोहाना में रैली करेंगे। इस दौरान आंदोलन का एलान भी हो सकता है। आढ़तियों की बैठक में किसानों से भी आह्वान किया गया है। 

विज्ञापन
Agents will rally in Gohana on September 10 by closing the grain markets of the state
करनाल अनाज मंडी में बैठक करते आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा राज्य की सभी अनाज मंडियां 10 सितंबर को पूर्णत: बंद रहेंगी। सभी आढ़ती अपनी दुकानों को बंद कर इस दिन गोहाना में प्रस्तावित हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की रैली में शामिल होने जाएंगे। जिसमें बासमती धान की खरीद को ई-नेम से जोड़ने के विरोध के साथ-साथ आढ़तियों को 2.5 प्रतिशत आढ़त दिए जाने आदि मांगों के समर्थन में आंदोलन का एलान किया जा सकता है। करनाल अनाज मंडी में स्टेट चेयरमैन रजनीश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित आढ़तियों की बैठक में किसानों से भी आह्वान किया गया कि वह 10 सितंबर को अनाज लेकर मंडियों में न आएं। 

विज्ञापन


सोमवार को अनाज मंडी करनाल में आयोजित आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में जिले की सभी मंडियों के आढ़ती एसोसिएशनों के प्रधान व अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता की। स्टेट चेयरमैन रजनीश चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार आढ़ती विरोधी फैसले कर रही है। जिससे आढ़तियों व किसानों के बीच लंबे समय से चला आ रहा घर परिवार जैसा रिश्ता खत्म हो रहा है।
विज्ञापन


सीमांत किसानों की फसल को हरियाणा में आने से रोकने, फसल का भुगतान सीधे किसानों के खाते में देने, आढ़तियों को एलान के बावजूद 2.5 प्रतिशत आढ़त नहीं देने, हरियाणा की मंडियों में चार प्रतिशत शुल्क वसूलने और अब महीन धान की खरीद पर ई-नेम व्यवस्था लागू करने से आढ़ती हाशिए पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: कृषि नलकूप उपभोक्ताओं को जारी किए 20118 ट्यूबवेल कनेक्शन, 9586 को जल्द देंगे

उन्हें अपने पुश्तैनी कारोबार से पलायन करने को विवश होना पड़ रहा है। एसोसिएशन के प्रधान अशोक गुप्ता आदि प्रांतीय पदाधिकारियों ने कई बार मांगों को सरकार के सामने रखा है, लेकिन सरकार समस्याओं के निदान के प्रति गंभीर नहीं है। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर प्रदेश कार्य कार्यकारिणी ने 10 सितंबर को गोहाना की अनाज मंडी में राज्यस्तरीय रैली करने का आह्वान किया है। 

बैठक में घरौंडा मंडी से प्रधान विनोद जैन व पवन गुप्ता, इंद्री मंडी से ईशम सिंह, असंध मंडी से रामनिवास जिंदल, जुंडला मंडी से जसवंत सिंह, बयाना मंडी से राजेश कलसौरा, कुंजपुरा मंडी से जसमेर सिंह, निगदू मंडी से ओम प्रकाश कैरा, निसिंग मंडी से बलबीर सिंह राणा और वेद प्रकाश त्यागी और सतनारायण गर्ग, घीड़ मंडी से बलबीर सिंह कांबोज आदि आढ़ती पदाधिकारी शामिल रहे।

 

यह भी पढ़ें : Haryana: कपड़े धोते समय पति की पेंट की जेब में मिली ये चीज, पत्नी ही पति को थाने लेकर पहुंच गई

करनाल से आढ़तियों की खबर का जोड़
बासमती की बंपर आवक को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पिछले महीने महीन धान की खरीद को ई-नेम योजना से जोड़ दिया है। यह राष्ट्रीय कृषि बाजार से जुड़ा पोर्टल है, जिसमें कोई भी पंजीकृत व्यापारी फसल को देश के किसी भी हिस्से में बैठकर खरीद सकता है।

यह भी पढ़ें : Haryana:  प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी भाकियू, शामलात और मुश्तरका जमीनों पर मालिकाना हक का मामला

ई-नेम व्यवस्था लागू होने से खरीदार राइस मिलर्स व आढ़तियों को विक्रय अनुबंध पत्र (सेल एग्रीमेंट), विक्रय बिल आदि जारी करने के साथ-साथ पूरा डाटा पोर्टल पर भरना होगा। मंडी में आते समय, खरीद के समय, मंडी से जाते समय गेटपास सहित पूरा रिकॉर्ड सरकार के पास रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed