{"_id":"67aa5d5c71298d03f206a566","slug":"agent-accused-of-fraud-of-rs-2-crore-taken-on-remand-karnal-news-c-18-knl1008-578631-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी एजेंट को रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी एजेंट को रिमांड पर लिया
विज्ञापन
करनाल। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी चैतन्य को सेक्टर-32 थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लाकर आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। सेक्टर-13 निवासी आरोपी चैतन्य पर विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज हैं। इनमें एक मामला करीब 10 करोड़ रुपये का है। इसी मामले में सेक्टर 32 थाना पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है।
14 जनवरी को आरती, अरुण संधु, मनी संधु, अजय कल्याण, नेहा चोपड़ा, रवि आनंद, रवि कश्यप, रोजी हंजरा, सोनम भारती संजीव गौरव, दीपक, मनीष प्रिया आदि ने मिलकर आरोपी चैतन्य और उसके दो पार्टनर पुनीत दींगरा और शिवम शर्मा के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाए थे कि आरोपी ने ऑस्ट्रेलिया के वर्क वीजा देने का आश्वासन दिया था। आरोपी ने एक वीजा के 1.75 लाख से तीन लाख रुपये मांगे थे, लेकिन उसने वीजा नहीं लगवाए। कुछ के दस्तावेज फर्जी पाए गए। वहीं कुछ वीजा कनाडा के दिए वह भी फर्जी पाए गए। इस शिकायत पर सेक्टर-32 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपी के घर के बाहर लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सेक्टर-32 थाना प्रभारी मनोज ने बताया कि आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।