फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Age 69, election battle against the Chief Minister for the second time

Karnal News: 69 की उम्र, दूसरी बार मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनावी रण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Age 69, election battle against the Chief Minister for the second time
- भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस ने खेला पंजाबी कार्ड, जिला संयोजक तरलोचन ने किया नामांकन
विज्ञापन


- पांच साल में चल संपत्ति आधी रह गई और अचल संपत्ति में तीन और पत्नी की 20 गुना बढ़ी

- 2019 में मनोहर लाल के खिलाफ लड़े थे चुनाव, अब सीएम नायब सैनी से मुकाबला



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस ने करनाल में पंजाबी कार्ड खेला है। यहां उपचुनाव में भी पार्टी ने पंजाबी चेहरे पार्टी के जिला संयोजक तरलोचन सिंह को मैदान में उतारा है। उनके टिकट की घोषणा नहीं की गई, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने सीधे उनका लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा के साथ नामांकन करवा दिया।

69 वर्षीय तरलोचन सिंह दूसरी बार मुख्यमंत्री को विधानसभा सीट पर चुनाव में टक्कर देंगे। यही उनकी बड़ी चुनौती रहेगी। पिछली बार वे दूसरे नंबर पर रहे थे। नामांकन के अनुसार, 2019 के मुकाबले उनकी आय 2014 से अब तक छह गुना बढ़ी है, जबकि पत्नी की आय दो गुना हो गई है। वहीं चल संपत्ती 2019 के मुकाबले आधी रह गई है और अचल संपत्ति तरलोचन सिंह की तीन गुना और इनकी पत्नी की 20 गुना तक बढ़ गई है। उनके पास सोना घटकर आधा रह गया है।
विज्ञापन


तरलोचन सिंह ने 2019 में मुख्यमंत्री रहे मनोहरलाल के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। 2019 के चुनाव में मनोहर लाल को 79906 वोट मिले। इस दौरान कांग्रेस के तरलोचन सिंह ने उन्हें टक्कर दी और कांग्रेस प्रत्याशी को 34718 वोट मिले और मनोहर लाल 48188 वोटों से विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




- संघर्ष एवं मजबूती : तरलोचन सिंह 2014 से लगातार सक्रिय हैं और अलग-अलग मुद्दे पर जनता की आवाज भी उठाते रहे हैं, 2019 के चुनाव परिणाम में वे दूसरे नंबर पर रहे थे। तब से उनकी सक्रियता और बढ़ गई थी, इसी मजबूती को देखते हुए पार्टी ने उन पर दोबारा दांव खेला है।

- शिक्षा : उन्होंने ओपन स्कूल से दसवीं और स्किल एजूकेशन की पढ़ाई की हुई है।

- चुनौती : मुख्यमंत्री के सामने चुनाव लड़ते हुए जनता को अपने पक्ष में करना बड़ी चुनौती रहेगी।



संपत्ति एवं आय

- आय : नामांकन के अनुसार, उनकी 2019 में आय 3.72 लाख थी, जोकि अब 490470 है। उनकी पत्नी हरमिंद्र कौर की आय पहले 349370 थी अब 487500 रुपये हो गई है। पत्नी बुटीक चलाती है।


- संपत्ति : तरलोचन सिंह के नाम पर एक कमर्शियल संपत्ति है और एक मकान है, दोनों की कुल कीमत 26.50 लाख रुपये है। जबकि उनकी पत्नी के नाम पर उनका मॉडल टाउन का मकान है। 3499 वर्ग फुट के घर की वर्तमान में कीमत 2.79 करोड़ रुपये है। तरलोचन सिंह के पास 80 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 3 लाख है और उनकी पत्नी के पास 90 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 5.40 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed