फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Afternoon and bank ATMs are empty, there is a problem of people, Karnal

दोपहर को एटीएम और बैंक हो जाते खाली, लोगों को आती है परेशानी

Fri, 25 Nov 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Fri, 25 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Afternoon and bank ATMs are empty, there is a problem of people, Karnal
दोपहर को एटीएम और बैंक हो जाते खाली, लोगों को आती है परेशानी - फोटो : Amar Ujala
 नोट बदलवाने के लिए हर रोज बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की लंबी लाइने कम होने का नाम नही ले रही। वहीं दोपहर बाद बैंकों और एटीएम में पैसे खत्म हो जाने के बाद लाइनों में लगे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। जिले में बैंकों की 355 शाखाएं है, जिनमें से कोई भी ऐसी शाखा नही है, जिसके बाहर हर रोज लाइन न लगती हो। बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों को कैश खत्म होने के बाद ही कुछ राहत की सांस मिलती है।
विज्ञापन


वीरवार को जिले के बैंको में 20 से 25 करोड़ रुपये कैश आया। जोकि दोपहर तक ही लोगों को बांट दिया गया। जबकि लोगों ने 400 से साढ़े चार सौ करोड़ रुपये तक जमा करवाए। एलडीएम राजेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि वीरवार को 500 के नोट बैंकों द्वारा दिए गए है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को चंडीगढ़ जोन से 500 की नई करंसी आएगी।
विज्ञापन


जिसके बाद अधिकतर समस्या का समाधान हो जाएगा। बैंको के बाहर लगी लाइनों में लोगों का कहना था कि बैंक के अधिकारियों द्वारा दो दिन तो चाय पानी पिलाया गया। परंतु अब बैंकों की लाइनों में लोगों को कोई पानी भी पूछने वाला नही है। लोगों की मांग है कि जो लोग बैंको को पैसे बदलवाने के अलावा अन्य कामों के लिए आते है। उनके लिए बैंकों को अलग से कांउटर लगाना चाहिए। ताकि पैसे लेने वालों की भीड़ में उनका समय नष्ट न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद सभी एटीएम हुए खाली
वीरवार को दोपहर पहले तो शहर के एटीएम बूथों पर भारी भीड़ दिखाई दी। लेकिन दोपहर तक सभी एटीएम पर कैश खत्म हो जाने के कारण लाइनों में लगे आधे लोगों को बिना पैसे लिए ही वापिस लौटना पड़ा। लोगों की मांग है कि बैंक अधिकारियों को एटीएम में हर समय कैश की सुविधा देनी चाहिए ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सके।


महिला ने कहा दवाई लेनी है, तो बैंक गार्ड ने दिए खुले पैसे
मुगल कैनाल स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच मे दोपहर बाद दो महिलाएं 500 रुपये का नोट लेकर पहुंची। महिलाओं ने बैंक के गार्ड से 500 रुपये बदलने के लिए बैंक में जाने की बात कही तो सुरक्षाकर्मी ने कहा कि बैंक का कैश खत्म हो गया है। इस पर महिला ने कहा कि वह अपने बेटे की दवाई लेने के लिए आई थी। उसके पास केवल 500 का ही नोट है, उसने सोचा था वह पहले पैसे बदलवा लेगी, फिर दवाई ले लेगी। इतनी बात सुनकर बैंक  के सुरक्षाकर्मी ने महिला से 500 का नोट लेकर उसे 100-100 रुपये के पांच नोट दे दिए। इसके बाद महिला ने सुरक्षा कर्मी का धन्यवाद किया और दवाई लेने के लिए चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed