फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After three years, students will make a splash in the Independence Day celebrations

तीन साल बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थी मचाएंगे धूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
After three years, students will make a splash in the Independence Day celebrations
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। इस बार एनडीआरआई के खेल मैदान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। तीन साल बाद जिला स्तरीय समारोह में विद्यार्थी भी धूम मचाएंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा सामूहिक मास पीटी शो में भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पिछले दो साल में कोरोना के कारण जिला स्तरीय आयोजन बिना विद्यार्थियों के हुए थे। केवल कुछ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ही होती थी, जबकि इस बार धूमधाम से आयोजन होगा।
शहर में जिला स्तरीय आयोजन के अलावा असंध, घरौंडा और इंद्री में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम भी होगा। समारोह में होने वाली परेड में पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड व एनसीसी की प्लाटूनें ही शामिल होंगी। कोविड प्रोटोकाल का भी ध्यान रखा जाएगा। इधर, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा 13 से 15 अगस्त तक लगाया जाना है, इसके लिए भी विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

सम्मान के लिए पांच अगस्त तक भेजें नाम
स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर इस बार 20 उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाना है। सभी विभागाध्यक्ष निर्धारित प्रोफार्मा में संबंधित कर्मचारी की उत्कृष्ट कार्य से संबंधित रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भेजेंगे। पांच अगस्त के बाद आने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ अगस्त से शुरू होगा पूर्वाभ्यास
एनडीआरआई के खेल मैदान में परेड में भाग लेने वाली टीमों का 09, 10 और 12 अगस्त को पूर्वाभ्यास व 13 अगस्त को अंतिम पूर्वाभ्यास होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए कमेटी गठित की गई है। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा अधिकारी व जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल देशभक्ति पर आधारित और दर्शकों को आकर्षित करने वाले होंगे।
सबसे पहले मुख्य अतिथि शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद मुख्य समारोह में शामिल होंगे। यहां ध्वज फहराने के बाद मुख्यातिथि द्वारा परेड निरीक्षण, भाषण और विभिन्न टुकड़ियों का मार्च मास्ट होगा।

- डॉ. वैशाली शर्मा, एडीसी एवं नोडल अधिकारी कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर लघु सचिवालय में जिला अधिकारियों की बैठक ली। संबंधित विभागों के अधिकारियों की कार्यक्रम को लेकर ड्यूटियां लगाई गई। स्वतंत्रता दिवस समारोह हमारा राष्ट्रीय पर्व है, इसलिए इसे उत्साह से मनाया जाएगा।
- अनीश यादव, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed