फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After passing the 12th examination, the car of the students returning after roaming collided with the divider, two died, three injured

Karnal News: 12वीं की परीक्षा पास होने पर घूमकर लौट रहे छात्रों की कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, तीन जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
After passing the 12th examination, the car of the students returning after roaming collided with the divider, two died, three injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बारहवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद पानीपत के पांच छात्र घूमने के लिए चंडीगढ़ गए थे, लेकिन वापस लौटते समय शनिवार की सुबह उनकी कार मधुबन के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जबकि मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
घटनाक्रम के अनुसार, शुक्रवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद पानीपत के गांव सिवाह और नांगलखेड़ी के पांच दोस्त एसयूवी कार से घूमने के लिए चंडीगढ़ निकल पड़े। वहां पर पार्टी करने के बाद शनिवार की सुबह वे कार से वापस गांव लौट रहे थे। करनाल पहुंचने पर वह हाईवे पर एक रेस्टोरेंट में ठहरे। उसके बाद कार में सवार होकर सभी छात्र पानीपत की ओर चल पड़े। जैसे ही कार में सवार सभी छात्र मधुबन के पास हाईवे पर पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद कार पलटते हुए काफी दूर तक गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद छात्रों को कार से बाहर निकाला, जिसमें सिवाह गांव निवासी अमन-18 और नांगलखेड़ी निवासी अभिषेक-19 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हर्ष, मोहित और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर हालत में सुधार न होने के चलते पानीपत रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

हाईवे पर डिवाइडर से टकराते हुए कार पलट गई, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई और तीन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है। - तरसेम कंबोज, प्रभारी थाना मधुबन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed