फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After manipulating teenager assault case on 12

किशोरी से छेड़छाड़ के बाद मारपीट, 12 पर मामला

Sat, 12 Oct 2013 09:09 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 12 Oct 2013 09:09 PM IST
विज्ञापन
After manipulating teenager assault case on 12
निसिंग थाना पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले पिता-पुत्र पर मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि लड़की के परिजनों ने युवक  के परिजनों को बंदी बनाकर मारपीट की है।
विज्ञापन


12 लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें पुलिस ने पिता पुत्र सहित छह लोगों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें शनिवार को उन्हें कोर्ट मे पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया, जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन


किशोरी ने निसिंग थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 10 अक्तूबर को गांव जलाला वीरान निवासी बलराम ने उससे जबरन छेड़छाड़ की। इसी दौरान बलराम के पिता अचपल ने मौके पर पहुंचकर किशोरी से मारपीट करनी शुरू कर दी। किशोरी से मारपीट होता देख किशोरी के परिजनों ने अचपल व बलराम से मारपीट की और पेड़ से बांधकर बंदी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में हंगामे व बंदी की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जलाला वीरान निवासी बाबू, सुभाष, जंगी, सुनील, अचपल व बलराम को काबू कर लिया। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर बलराम व अचपल के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज किया है। अचपल की पत्नी निसिंग निवासी लाजवंती की शिकायत पर 10 लोगाें के खिलाफ मारपीट कर बंदी बनाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

जहर से युवक की जान गई
पेटदर्द की दवा समझकर जहरीली दवा गटकने से पोलियोग्रस्त युवक की मौत हो गई। असंध थाना पुलिस ने पिता के बयान पर कार्रवाई की है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। गांव खेड़ी सर्फअली का रहने वाले 31 वर्षीय मनविंदर सिंह ने शनिवार को पेटदर्द होने के कारण घर पर रखी जहरीली दवाई को गटक लिया।

परिजन उसे असंध के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। करनाल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अज्ञात का शव बरामद
जीआरपी ने करनाल व भैणी खुर्द के बीच अंबाला को जाने वाली रेल लाइन से अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद उसे पहचान के लिए कल्पना चावला राजकीय कॉलेज में भिजवा दिया है।


जांच अधिकारी राममूर्ति ने बताया कि शनिवार की सुबह करनाल व भैणी खुर्द के समीप अज्ञात शव होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो मृतक के धड़ सिर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर पड़ा हुआ था। प्राथमिक जांच में लगता है कि हादसा देर रात का है।

ट्रेन धड़ को करीब एक किलोमीटर तक अपने साथ ले गई। मृतक की आयु करीब 33 वर्ष, रंग गोरा, दाहिनी बाजू पर हिंदी में जयभगवान लिखा हुआ है।

आग से झुलसा युवक

गांव नगला फार्म में स्टोव फटने से युवक बुरी तरह झुलस गया। उसे झुलसी हालत में उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया है।

यहां चिंताजनक हालत में डॉक्टर झुलसे युवक का उपचार कर रहे हैं। सदर थाना पुलिस की सूचना पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट अजय कुमार झुलसे युवक का बयान लेने के लिए पहुंचे लेकिन हालत चिंताजनक होने पर युवक के पिता वजीर चंद ने बताया कि उसका 21 वर्षीय पुत्र अजय उर्फ बिट्टू शनिवार की दोपहर को अपने घर पर रखे स्टोव पर चाय बना रहा था।


चाय बनाते हुए अचानक स्टोव फट गया, जिस कारण अजय उर्फ बिट्टू बुरी तरह से झुलस गया। उसे झुलसी हालत में ट्रॉमा में दाखिल कराया गया। समाचार लिखे जाने तक डॉक्टर अजय को रोहतक पीजीआई रेफर कर रहे थे। जांच अधिकारी एएसआई राम मेहर सिंह ने बताया कि झुलसा युवक अजय अनफिट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed