फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   after corona recorvery patients facing problems

कोरोना से ठीक होने के बाद भी फूल रही सांसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
after corona recorvery patients facing problems
रिकवरी रेट देखकर अगर आप कोरोना के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं तो संभल जाएं। दरअसल कोरोना से ठीक होने के बाद भी मरीजों की समस्याएं कम नहीं हो रहीं हैं। कल्पना चावला मेडिकल कालेज में इस तरह के मामलों की संख्या बढ़ रही हैं। क्योंकि जो कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं उनको सांस फूलने की दिक्कत आ रही है। साथ ही कमजोरी महसूस होना और चक्कर आने की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक संदिग्ध कुल 78,220 लोगों के सैंपल लिए गए जबकि इनमें से 69251 की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं और 7634 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 111 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी भी 567 एक्टिव केस हैं और 6956 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। बेशक रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है, लेकिन यह बात सामने आ रही है कि एक बार कोरोना होने के बाद संबंधित व्यक्ति के शरीर पर इसका लंबा असर रहता है। खासकर उन मरीजों को जिनमें लक्षण होते हैं। कोरोना से ठीक होने के बाद अब लोगों में अन्य बीमारियां बढ़ रही हैं। इनमें सिर दर्द, मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन शामिल है। सबसे ज्यादा दिक्कत कमजोरी और कुछ देर चलने के बाद सांस फूलने की आ रही है। ये दिक्कतें उनको होती हैं, जिन्हें या तो आक्सीजन पर रखा गया या वेंटीलेटर सपोर्ट पर। मेडिकल कालेज में पलमनरी विभाग में ऐसे मरीज लगातार संपर्क कर सलाह ले रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में दो मरीजों ने बताया कि वे कोरोना संक्रमित हुए थे, 10 दिन बाद रिपोर्ट नेगेटिव आ गई और घर आ गए। लेकिन अब 20 दिन बाद भी उनके शरीर में कमजोरी महसूस हो रही है। अगर वे दौड़ते हैं या कुछ देर तक सैर करते हैं तो सांस फूलने लगती है।
विज्ञापन

बाक्स
अन्य बीमारियों का डर, सतर्क रहें
जिले में लगातार मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ रहा है, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि लोग इसे हल्के में लें। क्योंकि अगर एक बार किसी को कोरोना हो गया और उसको लक्षण भी हैं तो ठीक होने के बाद भी उसका शरीर और फेफड़ों पर असर रहेगा। इसे लंग फाब्रोसिस कहते हैं। अगर लापरवाही बरती गई तो अन्य बीमारियां भी घेर सकती हैं, इसलिए जरूरी है कि अपना और फेफड़ों का ख्याल रखें, कोरोना से बचाव ही इसका इलाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
शुरू होगा पोस्ट कोरोना डिस्चार्ज क्लीनिक : डा. शर्मा
कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए स्पेशल ओपीडी चलाई जाएगी, इसे पोस्ट कोरोना डिस्चार्ज क्लीनिक का नाम दिया गया है। यह मेडिकल कालेज के पीसीसीएम विभाग के साथ तालमेल के साथ मिलकर चलाया जाएगा। इनमें उन मरीजों का चेकअप किया जाएगा, जिन्हें कोरोना से ठीक होने के बाद दिक्कतें आ रही हैं। इसके लिए तैयारियां कर ली हैं। संभावना है कि आगामी दो से तीन दिन में इसे शुरू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed