फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After being trapped in the honey trap, the woman demanded five lakh rupees from the patwari

हनी ट्रैप में फंसाकर महिला ने पटवारी से मांगे पांच लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
After being trapped in the honey trap, the woman demanded five lakh rupees from the patwari
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पटवारी को महिला द्वारा हनी ट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गुरुग्राम निवासी महिला ने पहले पटवारी के साथ संबंध बनाए, बाद में उससे पांच लाख रुपये की मांग कर ब्लैकमेल करने लगी। पुलिस ने महिला को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। जिसे एक दिन के रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि महिला करीब डेढ़ साल से विकास नगर निवासी पटवारी वेदपाल के संपर्क में थी। उस समय पटवारी चरखीदादरी में तैनात था। विवेचना अधिकारी जसबीर सिंह के अनुसार सेक्टर 32-33 थाने में दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति वेदपाल समालखा जिला पानीपत में पटवारी हैं। वे 22 जनवरी को घर से ड्यूटी पर गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन

24 जनवरी को पटवारी ने अपने साढू को मैसेज भेजा कि वह एक महिला के मामले में फंस गया है और उसे पांच लाख रुपये देने हैं। साढू ने उनके पास पहले दो लाख रुपये भेज दिए, इसके बाद तीन लाख रुपये और मांगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और अशोक विहार गुरुग्राम निवासी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड के दौरान 1.40 लाख रुपये बरामद
अदालत में पेश कर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया। इस दौरान पता चला कि पटवारी ने साढू से लिए पैसे में से एक लाख 40 हजार रुपये उसके खाते में डलवाए थे। इनमें से महिला ने 40 हजार रुपये निकलवा भी लिए। महिला के खाते से एक लाख 40 हजार की नकदी बरामद की गई। महिला विधवा बताई जा रही है, जिसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed