फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Advocate facing parking problem

Karnal News: पार्किंग की समस्या से जूझ रहे अधिवक्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Advocate facing parking problem
- वाहन खड़े करने के लिए नहीं मिलती जगह, सड़कों पर रखने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से अधिवक्ता परेशान हैं। अधिवक्ताओं की बढ़ती संख्या के आगे पार्किंग छोटी होती जा रही है। अधिकतर अधिवक्ता कार में सवार होकर आते हैं लेकिन उन्हें पार्किंग में जगह न मिलने के कारण सड़क पर ही कारें खड़ी करनी पड़ता है। इस समस्या से अधिवक्ता लंबे समय से जूझ रहे हैं।
अधिवक्ता ही नहीं अदालत में आने वाले व अधिवक्ताओं से मिलने वाले लोगों को भी अपने वाहन खड़े करने के लिए परेशानी होती है। जिला अदालत में करीब 2900 अधिवक्ता हैं। इनमें से 1700 के करीब अधिवक्ता प्रेक्टिस कर रहे हैं। पार्किंग की बात करें तो कोर्ट परिसर में एक पार्किंग है और कोर्ट परिसर के सामने भी पार्किंग है लेकिन यह सभी सुबह के समय फुल हो जाती है। इस कारण अधिवक्ताओं को अपने वाहन चेंबर के पीछे मैदान में खड़े करने पड़ते हैं। जहां से उन्हें वाहनों के चोरी होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन



मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाए
अधिवक्ता हरीश आर्य ने बताया कि पार्किंग की समस्या बढ़ती जा रही है। वह लंबे समय से मल्टीलेवल पार्किंग की मांग कर रहे हैं। पार्किंग के लिए कई बार सर्वे भी हो चुके हैं लेकिन पार्किंग की समस्या का हल नहीं हुआ। सरकार को चाहिए कि सेक्टर-12 वाले मैदान के कुछ हिस्से में मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन खड़े करने की नहीं मिलती जगह
अधिवक्ता राकेश पाल ने बताया कि पार्किंग उनके लिए सिर दर्द बन चुकी है। सुबह आते ही उन्हें पार्किंग के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है क्योंकि पार्किंग की जो उन्हें जगह मिली है। वहां पर सुबह सात से आठ बजे ही वाहनों की लाइन लग जाती है। जो अधिवक्ता सुबह आठ बजे के बाद आते हैं उन्हें अपने वाहन खड़े करने के लिए जगह नहीं मिलती।




वाहन पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए नया भवन का निर्माण हो रहा है। उसके बेसमेंट में पार्किंग बनवाई जा रही है ताकि अधिवक्ताओं के वाहन उस भवन में ही खड़े किए जा सकें। जल्द नया भवन बनकर तैयार हो जाएगा।
- संदीप चौधरी, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed