फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Adventure sports will get a boost, home-stay tourism will also start with tourism

साहसिक खेलों को मिलेगा बढ़ावा, पयर्टन संग होम-स्टे टूरिज्म की भी होगी शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
Adventure sports will get a boost, home-stay tourism will also start with tourism
भानू भारद्वाज
विज्ञापन

करनाल। नेता जी सुभाष चंद बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा साहसिक खेलों और उससे संबधित पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत मिल्खा सिंह एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब का गठन कर जोगेंद्र कुमार को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो होम-स्टे टूरिज्म और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने की योजना को मूर्तरूप देंगे। प्रत्येक वर्ष एक हजार युवाओं को इसके लिए प्रशिक्षित करने की योजना है।
मिल्खा सिंह स्पोर्ट्स क्लब की स्थापना हरियाणा एकेडमी ऑफ एडवेंचर स्पोर्ट्स के तहत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देना और खेल गतिविधियों को विकसित करना है। साथ ही साहसिक खेलों के लिए प्रशिक्षण सुविधाओं को विकसित करना तथा बुनियादी ढांचे का निर्माण करना है। इसके अलावा, क्लब साहसिक खेलों में अग्रिम प्रशिक्षक और खिलाड़ियों की सहायता करने के लिए फेलोशिप भी प्रदान करेगा। क्लब की ओर से प्रत्येक वर्ष में तीन से पांच साहसिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष प्रतियोगिताओं के आयोजन और प्रशिक्षण शिविरों पर करीब दो करोड़ रुपये तक की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

विशेष तौर पर मोरनी क्षेत्र के 16 से 29 आयु वर्ग के युवाओं को एडवेंचर-स्पोर्ट्स और होम-स्टे टूरिज्म से संबंधित इंटरप्रेन्योरशिप के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रदेश में स्थित मोरनी के अलावा कलेसर, अरावली और मेवात की पहाड़ियों में होम-स्टे टूरिज्म और एडवेंचर-स्पोर्ट्स आरंभ करने की योजना है। इस संबंध में क्लब के नवनियुक्त नोडल अधिकारी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही क्लब की ओर से आवश्यक गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इससे युवाओं को रोजगार के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है होम स्टे टूरिज्म
होम स्टे टूरिज्म का मतलब है कि भ्रमण के दौरान आप महंगे होटल में ज्यादा पैसे खर्च न कर वहां किसी स्थानीय व्यक्ति के घर में रुक सकते हैं। इसमें आपको स्थानीय खानपान का अवसर मिलता है। वहीं, स्थानीय लोक संस्कृति व लोक कहानियों से भी परिचय होते हैं। इस तरह क्षेत्रीय किसान और युवाओं को रोजगार भी प्राप्त होता है।

इन खेलों को दिया जाएगा बढ़ावा
होम स्टे टूरिज्म के साथ-साथ ग्राउंड स्पोर्ट्स, एक्रो स्पोर्ट्स, वाटर स्पोर्ट्स, पर्वतारोहण, ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, स्नो स्कीइंग, साइकिलिंग, मोटरसाइकिलिंग, कार्ट रेस आदि को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed