फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Advance singnal system train late

ट्रेनें रद्द होने से यात्री हो रहे परेशान, हरिद्वार वाली गाड़ी की ज्यादा हो रही पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Advance singnal system train late
कुरुक्षेत्र में एडवांस सिग्नल सिस्टम बनाने के चलते ट्रेनें रद्द होने से शुक्रवार को स्टेशन पर यात्री परेशान नजर आए। सुबह दिल्ली की ओर जाने वाले दो पैसेंजर गाड़ियां नहीं मिलने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ी हैं। 28 जुलाई तक सात ट्रेन रद्द करने की जानकारी रेलवे ने वीरवार को दे दी थी। शुक्रवार को करनाल से दिल्ली की ओर अन्य शहरों में ड्यूटी व आवश्यक काम के लिए जाने वाले यात्री स्टेशन पर पूछताछ करके लौट गए। सुबह की पैसेंजर ट्रेन संख्या 64462 पैसेंजर कुरुक्षेत्र-पलवल करनाल में सुबह 6.11 बजे पहुंचती थी। इसको लेकर यात्रियों को ज्यादा दिक्कत हुई है। शनिवार को सात ट्रेनों के अलावा गाड़ी नंबर 22429, 22430 पठानकोट, 12460, 12459 सुपर गाड़ी रद्द रहेगी। हरिद्वार वाली 14717 व 14718 गाड़ी भी रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54303 भी 27 जुलाई को रद्द रहेगी। 27 जुलाई को कुछ गाड़ियों का मार्ग बदला गया है। इसमें 14553 व 14554 हिमाचल एक्सप्रेस वाया सहारनपुर चलेगी। 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 14673 शहीद, 18102 पूर्वी एक्सप्रेस व 14034 जम्मू मेल गाड़ी भी वाया सहारनपुर रूट से चलेंगी। 12414 पूजा एक्सप्रेस व 14732 फाजिल्का गाड़ी वाया जाखल रूट से चलेंगी। 28 जुलाई को 15708 आम्रपाली गाड़ी वाया सहारनपुर के रास्ते से चलेगी।
विज्ञापन

हरिद्वार की गाड़ी के लिए पूछताछ ज्यादा
महाशिवरात्रि को लेकर करनाल से हरिद्वार गंगाजल लाने वाले शिवभक्त भी ट्रेन के सफर को पसंद कर रहे हैं। बड़ी संख्या में वह स्टेशन पर करनाल-हरिद्वार गाड़ी के बारे में पूछताछ करने पहुंच रहे हैं। करनाल से हरिद्वार के लिए केवल एक ट्रेन नंबर 14717 हरिद्वार एक्सप्रेस की सुविधा की गई है जो 10.13 बजे स्टेशन पर मिलेगी। यह ट्रेन मंगलवार, वीरवार और शनिवार को उपलब्ध होगी। अंबाला से हरिद्वार के लिए पांच गाड़ियां चलाई जा रही हैं। कुरुक्षेत्र में सिग्नल सिस्टम का काम होने के कारण करनाल-हरिद्वार वाली गाड़ी बीच में किसी दिन रद्द भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed