{"_id":"68a8c04af145229f4203113e","slug":"admission-took-place-on-24-seats-in-polytechnic-all-seats-were-filled-except-plastic-branch-karnal-news-c-36-1-amb1003-148241-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पॉलिटेक्निक में 24 सीट पर हुआ दाखिला, प्लास्टिक ब्रांच को छोड़ सभी सीट भरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पॉलिटेक्निक में 24 सीट पर हुआ दाखिला, प्लास्टिक ब्रांच को छोड़ सभी सीट भरीं
Sat, 23 Aug 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिला लेते हुए अभ्यर्थी। संवाद
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक दाखिले किए गए। यह दाखिले आवेदन लेने के बाद मेरिट के अनुसार किए गए, जिसमें 24 सीट पर अभ्यर्थियों का दाखिला किया गया। दाखिले के लिए संस्थान में काफी भीड़ जमा रही। संस्थान स्टाफ ने अभ्यर्थियों की काउंसलिंग भी की और उनको दाखिला प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। अब संस्थान में प्लास्टिक ब्रांच में ही करीब 18 सीट खाली रह गई हैं। इसी तरह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी में कुछ सीट रह गई हैं। इन सीट पर अभ्यर्थी अगले सप्ताह में आकर दाखिला ले सकते हैं।
संस्थान प्राचार्य डॉ. राजीव सपरा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग ने दाखिले के लिए तारीख को 15 सितंबर तक बढ़ाया है। अब बची बाकी सीट पर अगले सप्ताह में दाखिला किया जाएगा।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर में शुक्रवार को खाली सीट पर दाखिला किया गया। सुबह से दोपहर तक कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए, इसमें से कुल 33 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। संस्थान के एपीओ दिनेश राणा ने बताया कि राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में फाउंड्रीमैन, वुड वर्क टेक्नीशियन, पेंटर जनरल, डीएमएम, एडवांस सीएनसी, आर्किटेक्चुरल ड्रॉफ्समैन, सॉयल टेस्टिंग, मेकेनिक लैंस एवं अन्य ट्रेड में नौकरी की अपार संभावना है। संस्थान में तारीख बढ़ने के बाद अभ्यर्थी दाखिले को लेकर रुझान दिखा रहे हैं। संस्थान में अब 993 सीट भर चुकी हैं। अब 195 सीट खाली रह गई हैं। निदेशालय की ओर से तारीख को 30 अगस्त तक बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को छुट्टी वाले दिन भी विभागीय निर्देशानुसार दाखिला कार्य सामान्य दिन की भांति किया जाएगा। अभ्यर्थी शनिवार को भी दाखिले के लिए आ सकते हैं।