फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Admission process for classes 9 and 11 will begin from April.

Karnal News: अप्रैल से शुरू होगी कक्षा 9 व 11 के लिए प्रवेश प्रक्रिया

Thu, 05 Feb 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 05 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Admission process for classes 9 and 11 will begin from April.
करनाल।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आने से पहले ही शिक्षा विभाग ने नए सत्र की तैयारियां तेज कर दी हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राजकीय व अराजकीय स्कूलों में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा विभाग ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी को वार्षिक परिपत्र में प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी समय सारिणी शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार कक्षा 9 में सामान्य दाखिले एक अप्रैल से शुरू होकर 30 तक किए जाएंगे। संस्था के मुखिया की अनुमति से बिना किसी विलंब शुल्क के दाखिले एक से 16 मई तक संभव होंगे। 17 से 31 मई तक संस्था प्रमुख की ओर से संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से अनुमति प्राप्त कर बिना विलंब शुल्क दाखिले किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


- परिणाम तिथि से 10 दिन में प्रवेश
कक्षा 11 के लिए नया सत्र शुरू होते ही एक अप्रैल से प्रोविजनल दाखिलों की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सामान्य दाखिले परिणाम की तिथि से 10 दिन के भीतर किए जाएंगे। इसके बाद संस्था के मुखिया की अनुमति से अगले 10 स्कूली दिवसों तक बिना विलंब शुल्क दाखिले संभव होंगे। समय सीमा समाप्त होने के बाद दाखिले केवल महानिदेशक सेकेंडरी शिक्षा हरियाणा की विशेष अनुमति से ही किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed