फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Admission process for class 9th and 11th started in JNV

Karnal News: जेएनवी में 9वीं व 11वीं की दाखिला प्रक्रिया शुरू

Tue, 15 Oct 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 15 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Admission process for class 9th and 11th started in JNV
करनाल। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो विद्यार्थी नवोदय विद्यालय में पढ़ना चाहते हैं, वे दाखिले के लिए स्कूल की या एनवीएस की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है। जबकि प्रवेश परीक्षा आठ फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा प्रारूप भी घोषित हो गया है। जेएनवीएसटी प्रवेश 2025 चयन परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी। दिव्यांग (विभिन्न रूप से सक्षम) छात्रों को अतिरिक्त 50 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। नवोदय विद्यालय समिति ने आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराए हैं। इच्छुक छात्र कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए सीधे लिंक का उपयोग कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, 30 अक्तूबर के बाद आवेदन नहीं किया जा सकेगा। वहीं चयन परीक्षा आठ फरवरी 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित की जाएगी। आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। कक्षा नौवीं और 11वीं के प्रवेश फॉर्म भरते समय आवेदकों को जानकारी फार्म में भरने के साथ-साथ दस्तावेज अपलोड करने भी जरूरी हैं। इनमें छात्र का फोटो, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, शैक्षणिक अंक पत्र और मान्य फोटो पहचान पत्र शामिल है।
विज्ञापन

ये रहेगा नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा का पैटर्न

- कक्षा 9वीं : परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। अंग्रेजी के 15 प्रश्न, हिंदी के 15 प्रश्न, गणित के 35 प्रश्न और सामान्य विज्ञान के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कक्षा 11वीं : परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। मानसिक क्षमता के 20 प्रश्न, अंग्रेजी के 20 प्रश्न, विज्ञान के 20 प्रश्न, सामाजिक विज्ञान के 20 प्रश्न और गणित के 20 प्रश्न शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed