फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Admission: Admission will be done in 33 Sainik Schools, apply for admission till 16th December

Admission: 33 सैनिक स्कूलों में होंगे दाखिले, प्रवेश के लिए 16 दिसंबर तक करें आवेदन

Fri, 10 Nov 2023 09:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Nov 2023 09:08 PM IST
सार

कुंजपुरा समेत देश के 33 सैनिक स्कूलों में दाखिले होंगे। एनटीए प्रवेश परीक्षा लेगी। कक्षा छठी में 300 और नौवीं में 400 अंक की 21 जनवरी को प्रवेश परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
Admission: Admission will be done in 33 Sainik Schools, apply for admission till 16th December
एआईएसएसईई : अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कक्षा छठी और नौवीं में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी 16 दिसंबर की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदनभर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई, 2024) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत देश में कुल 33 सैनिक स्कूलों में विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा।

विज्ञापन


दोनों कक्षाओं के लिए महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं। इसमें भाग लेने के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 16 दिसंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। रात 11:50 तक शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा 21 जनवरी 2024 को आयोजित होगी। इस बार कक्षा छठी की 300 और नौवीं की प्रवेश परीक्षा 400 अंकों की होगी।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा पेन पेपर मोड पर आधारित होगी, इसमें वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां सबसे पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद सभी जरूरी जानकारियों के साथ पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मांगी गई शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानी के साथ दर्ज करें। सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और पूर्व सैन्य कर्मचारियों के बच्चों को 650 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये है। ब्यूरो

ये कर सकते हैं आवेदन
कक्षा छह में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की आयु 10 से 12 साल के बीच होना चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च, 2024 के हिसाब से की जाएगी। उम्मीदवारों का 5वीं पास होना जरूरी है। कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। आवेदक की आयु 31 मार्च, 2024 को 13 से 15 साल के बीच होना चाहिए।

यह है परीक्षा का प्रारुप
कक्षा छह की परीक्षा में 300 अंकों के 125 प्रश्न पूछे जाते हैंं, जो गणित, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, भाषा और बुद्धि से संबंधित होते हैं। वहीं कक्षा नौ की परीक्षा में 400 अंक के 150 सवाल पूछे जाते हैं, जो गणित, अंग्रेजी, इंटेलिजेंस, सामान्य विज्ञान और सामाजिक अध्ययन पर आधारित होते हैं।


सैनिक स्कूल कुंजपुरा के प्रिंसिपल कर्नल विजय राणा के अनुसार, सैनिक स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध अंग्रेजी माध्यम के आवासीय विद्यालय हैं। इनमें छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी समेत दूसरे प्रशिक्षण अकादमियों को ध्यान में रखते हुए अधिकारी पदों के लिए तैयार किया जाता है। इन स्कूलों में पढ़ाई के साथ खेल, घुड़सवारी, निशानेबाजी और मार्शल आर्ट्स आदि गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed