फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Administration will create the urge to study among the children of rural areas

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में पढ़ने की ललक पैदा करेगा प्रशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Administration will create the urge to study among the children of rural areas
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में पढ़ाई की ललक पैदा की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष योजना बनाई है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिले में एक प्रचार वैन चलाई जाएगी। जो प्रत्येक गांव में जाएगी। वैन के माध्यम से रोचक कहानियों की पुस्तकें होंगी, जिन्हें बच्चों को पढ़ने व देखने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। पुस्तक में बने चित्र बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करेंगे। जिले में 435 गांव हैं। वहीं जिले की साक्षरता दर 74.13 प्रतिशत है।
विज्ञापन

योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग, सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रचार वैन चलाई जाएगी। उपायुक्त अनीश यादव ने इसको लेकर लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों को बचाने के साथ-साथ उनको शिक्षित करना भी जरूरी है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए बच्चों व उनके अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। अभियान को सिरे चढ़ाने के लिए सीएमजीजीए तवलीन, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी राजबाला, जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलौड़ और सर्व शिक्षा अभियान की जिला परियोजना समन्वयक विद्यतोमा को जिम्मेवारी सौंपी है।
विज्ञापन

स्वस्थ मन-स्वस्थ जीवन प्रोजेक्ट के तहत होंगी गतिविधियां
स्वस्थ मन-स्वस्थ जीवन प्रोजेक्ट के तहत 12 से 15 वर्ष की आयु वर्ग के स्कूली बच्चे जब किशोर अवस्था में प्रवेश कर रहे होते हैं, उस समय अध्यापक द्वारा भी बच्चों की अवस्था के अनुरूप ही उनसे व्यवहार किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने बताया कि इसे लेकर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत किशोरों-बच्चों की जागरुकता व उनको मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बाल मंच कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बच्चों में पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा बढ़ाने के उद्देश्य से कार्य योजना बनाई है। प्रचार वैन सभी गांवों में जाएगी। जल्द लघु सचिवालय से वैन को रवाना किया जाएगा। इसे लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक की गई। उन्हें शीघ्र अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
- अनीश यादव, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed