फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Administration make 26 centre for HTET Examination

एचटेट के लिए बनाए 26 सेंटर

Sat, 14 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Sat, 14 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
जिले में 14 और 15 नवंबर को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता
विज्ञापन
परीक्षा को शांतिप्रिय ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से स्थानीय उपायुक्त कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. जे गणेशन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संदर्भित विषय को लेकर तैयारियां पूरी कर लें। इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की कोताही कतई सहन नहीं की जाएगी।

डीसी ने बताया कि जिले में 26 सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों को 5 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने 25 फ्लाइंग टीमें बनाई है। यह सभी टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सुबह से ही तैनात हो जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पात्रों को प्रवेश करवाया जाएगा, इससे पहले उनकी चेकिंग की जाएगी।

किसी भी परीक्षार्थी को निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा तथा जो भी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा है, उसे समय से पहले बाहर नहीं आने दिया जाएगा। उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि हर स्कूल में चार महिला शिक्षकों की ड्यूटी भी सुनिश्चित करें और परीक्षार्थी के अलावा कोई भी व्यक्ति परीक्षा भवन में प्रवेश न करे। परीक्षार्थी के पास केवल परीक्षा का रोल नंबर, कोई भी पहचान पत्र तथा बॉल पेन के अतिरिक्त किसी भी चीज को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इस अवसर पर एसडीएम राजीव मेहता, नगराधीश सतीश कुमार सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
11 पुलिसकर्मी होंगे तैनात
बैठक में पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी परीक्षा केन्द्रों पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस विभाग की तरफ से 11 पुलिस कर्मचारियों का स्टाफ तैनात किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों पर अपनी पैनी नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में किसी को भी मोबाइल फोन रखने और ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा में नहीं ले जा सकेगा कोई मोबाइल
करनाल। एसडीएम राजीव मेहता ने कहा कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में ड्यूटी पर तैनात कोई भी अधिकारी और कर्मचारी मोबाइल नहीं रखेगा। वे शुक्रवार को स्थानीय पंचायत भवन में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में ड्यूटी पर लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पात्रों को प्रवेश करवाया जाएगा, इससे पहले उनकी चेकिंग की जाएगी। किसी भी परीक्षार्थी को निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और जो भी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा है, उसे समय से पहले बाहर नहीं आने दिया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम असंध डॉ सुशील मलिक, एसडीएम इंद्री अश्विनी मलिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed