{"_id":"69124d111e1251db310606e2","slug":"actress-upasanas-stories-brought-laughter-karnal-news-c-18-knl1008-778040-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अभिनेत्री उपासना के किस्सों पर लगाए ठहाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अभिनेत्री उपासना के किस्सों पर लगाए ठहाके
Tue, 11 Nov 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-13 के निजी स्कूल में वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अभिनेत्री उपासना सिंह ने मुख्य अतिथि और आयकर विभाग उपायुक्त डॉ. अमन बिशला व हरियाणा वेलफेयर सोसायटी फॉर पर्सन्स विद स्पीच एंड हियरिंग इम्पेयरमेंट की चेयरपर्सन मेघा भंडारी ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में उपासना ने जीवन से संबंधित किस्से सुनाएं। उनकी हास्यास्पद बातों पर सदन में ठहाके लगे। वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। विविध रंगारंग प्रस्तुतियों से यह संदेश दिया गया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) भले ही भविष्य की तकनीक हो पर इसकी जड़ें हमारे प्राचीन भारतीय ज्ञान, दर्शन और संस्कृति में गहराई से जुड़ी हुई हैं। ब्यूरो