फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of stealing from house arrested

Karnal News: घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing from house arrested
पानीपत। सीआईए टू पुलिस टीम ने सौदापुर गांव में घर में चोरी करने वाले आरोपी को सौदापुर में सरकारी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। यहां आरोपी दूसरी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी ने 23 अप्रैल को एक मकान से चांदी के जेवर और पांच हजार रुपये चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी से 500 रुपये और चांदी का सिक्का बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए टू कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने अशोक निवासी सौंदापुर गांव को गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर शाम उनको सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध किस्म का एक युवक सौंदापुर गांव में सरकारी स्कूल के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है।
विज्ञापन


उनकी टीम मौके पर पहुंची और यहां इस युवक को हिरासत में लिया गया। इसकी पहचान अशोक निवासी सौंदापुर गांव के रूप में हुई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 23 अप्रैल की रात गांव में एक मकान से एक चांदी की अंगूठी, चांदी के पांच सिक्के व करीब पांच हजार रुपये चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed