{"_id":"61c6314e602cf1301f385794","slug":"accused-of-purse-theft-arrested-karnal-news-knl93862410","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स चोरी का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्स चोरी का आरोपी काबू
विज्ञापन
महिलाओं से पर्स छीनने वाले बाइक सवार दो आरोपियों को पुलिस की सीआईए वन टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने शहर में दो वारदातों को अंजाम दिया था। सीआईए वन के इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि 23 दिसंबर को उनकी टीम के सहायक उप निरीक्षक राजबीर सिंह की टीम ने आरोपी कुलताज व निशान सिंह निवासी मान कॉलोनी कैथल रोड करनाल को रमेश नगर के समीप से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा खुलासा किया गया कि वे विभिन्न प्रकार के नशे करने के आदी हैं और नशा पूर्ति के लिए महिलाओं से पर्स छीनने की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों से वारदात में प्रयोग एक बाइक बरामद की गई। दोनों मामलों में छीने गए पर्स में मौजूद नगदी को बरामद किया गया। खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी व स्नैचिंग करने के आदतन अपराधी हैं। आरोपी कन्नू के खिलाफ पहले भी हत्या का प्रयास, चोरी, बाइक चोरी व स्नैचिंग के करीब दस मामले करनाल के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। कई मामलों में आरोपी जमानत पर था।
इन वारदातों को दिया था अंजाम
17 दिसंबर की शाम को जरनैली कोठी के समीप बुन्नू नाम की महिला से पर्स छीना था। यह मामला सिविल लाइन थाने में दर्ज है। आरोपियों से इस मामले में 3200 रुपये बरामद किए गए हैं। दूसरे मामले में 20 दिसंबर को पुराने बस स्टैंड के सामने सड़क पर तानिया निवासी इंद्री से पर्स छीना था। यह मामला भी सिविल लाइन थाने में दर्ज है। इस मामले में 1200 रुपये बरामद हुए।