{"_id":"65a9b220b7482d8c5a0cb7f6","slug":"accused-of-providing-ganja-leaves-arrested-karnal-news-c-18-knl1008-308156-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गांजा पत्ती उपलब्ध करने वाला आरोपी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गांजा पत्ती उपलब्ध करने वाला आरोपी धरा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गांजा पत्ती उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से दो मामले दर्ज हैं, जिसमें वह जेल भी जा चुका है।
एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी रोहताश और मुख्य सिपाही दलीप सिंह ने सूचना पर गांजा पत्ती उपलब्ध कराने वाले आरोपी राजाराम वासी स्मार्था कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल निवासी न्यू अनाज मंडी करनाल को नई अनाज मंडी से गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि टीम ने 20 दिसंबर 2023 को सूचना पर आरोपी अकबरी खातून वासी बेगूसराय बिहार और अंकित उर्फ मुन्ना वासी मधुबनी बिहार को मोटरसाइकिल पर जाते हुए दाह जागीर से काबू किया था। आरोपियों से बैग में 8 किलो 500 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई थी। जिसकी कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों को 21 दिसंबर को न्यायालय पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इन्हीं को गांजा की आपूर्ति करने वाले आरोपी राजाराम को पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -