{"_id":"664beb56aa03320806071494","slug":"accused-of-murder-by-stabbing-arrested-karnal-news-c-18-knl1008-393714-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चाकू घोंपकर हत्या करने का आरोपी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चाकू घोंपकर हत्या करने का आरोपी धरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कारसा डोड में चाकू घोंपकर सुरेंद्र की हत्या करने के आरोपी को सीआईए दो की टीम ने पकड़ लिया है। इस वारदात को आरोपी ने प्लाॅट में बैठने को लेकर हुई कहासुनी पर अंजाम दिया था। मंगलवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर चाकू बरामद करेगी। सीआईए दो इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि 15 मई को कारसा डोड गांव में प्लाॅट में बैठने को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसमें एक पक्ष ने रंजिशन बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया और सुरेंद्र को चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।
निगदू थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद एएसआई सतीश कुमार की अध्यक्षता में एक टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई गई। सोमवार को मुख्य आरोपी लवली उर्फ प्रमोद उर्फ लक्की निवासी कारसा डोड को नमस्ते चौक से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक सुरेन्द्र के साथ उनकी बुआ के बेटे विजय के प्लाॅट में बैठने को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसका बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।